फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended in green mark on 4 february sensex above 50600

Sensex Nifty Today: बजट के बाद से ही शेयर बाजार उफान पर, 358 अंक ऊपर 50600 के पार बंद हुआ सेंसेक्स

Thu, 04 Feb 2021 03:48 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 04 Feb 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended in green mark on 4 february sensex above 50600
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

बजट के दिन से ही शेयर बाजार में जोरदार तेजी जारी है। हालांकि आज बाजार की शुरुआत गिरावट पर हुई, लेकिन अंत में दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद यह फिर से रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 358.54 अंक यानी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 50614.29 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 105.70 अंक (0.71 फीसदी) की बढ़त के साथ 14,895.65 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


अर्थशास्त्रियों और बाजार विश्लेषकों का मानना है कि सोमवार को पेश किया गया बजट एक साहसिक और वृद्धि-उन्मुख बजट है। दो सरकारी बैंकों के निजीकरण और भूमि जैसी परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण के प्रस्ताव को भी बाजार ने सकारात्मक माना है। इसके बाद सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल देखा गया और यह उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।
विज्ञापन


बजट वाले दिन टूटा था 24 सालों का रिकॉर्ड
एक फरवरी को बीएसई का इंडेक्स पांच फीसदी ऊपर बंद हुआ था। बजट के दिन यह सेंसेक्स में 24 सालों की सबसे बड़ी उछाल है। एक फरवरी को सेंसेक्स 2314.84 अंक ऊपर 48600 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 646.60 अंक (4.74 फीसदी) की बढ़त के साथ 14281.20 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की GDP से अधिक हुआ सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण
चौतरफा बढ़त से सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण आज पहली बार 200 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। 2020-21 के लिए देश की जीडीपी 194.85 लाख करोड़ रुपये है। यानी एक्सचेंज पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण देश की जीडीपी से भी अधिक हो गया है।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एसबीआई, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, श्री सीमेंट और ओएनजीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंडसइंड बैंक, यूपीएल, सिप्ला, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, रियल्टी, बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो और मीडिया शामिल हैं।

गिरावट पर खुला था बाजार
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 146.11 अंक (0.29 फीसदी) की गिरावट के साथ 50,109.64 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 43.55 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 14,746.40 के स्तर पर खुला था। 


बुधवार को 50 हजार के पार बंद हुआ था सेंसेक्स 
बुधवार को सेंसेक्स 458.03 अंक यानी 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 50255.75 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 142.10 अंक (0.97 फीसदी) की बढ़त के साथ 14789.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed