फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing at green mark for consecutive fifth day sensex ended above 47600

Sensex Nifty Today: घरेलू बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी, 30 साल की ऊंचाई पर जापान का निक्केई इंडेक्स

Tue, 29 Dec 2020 03:53 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 29 Dec 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing at green mark for consecutive fifth day sensex ended above 47600
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सकारात्मक घरेलू और वैश्विक कारकों के चलते निवेशकों की भावनाएं तेज होने से आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र है जब प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 259.33 अंक ऊपर 47613.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.43 फीसदी (59.40 अंक) की बढ़त के साथ 13932.60 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


अमेरिका में बहुप्रतीक्षित कोरोना वायरस राहत विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद एशियाई शेयरों में तेजी रही। वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। लेकिन विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन


30 साल की ऊंचाई पर जापान का निक्केई इंडेक्स 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 900 अरब अमेरिकी डॉलर के आर्थिक राहत पैकेज को मंजूरी देने के साथ ही एशियाई शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली और जापान का निक्केई 225 सूचकांक अपने 30 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट ने भी नया रिकॉर्ड बनाया था। टोक्यो में निक्केई 225 सूचकांक 2.7 फीसदी बढ़कर 27,568.15 पर पहुंच गया। इस तरह सूचकांक ने अगस्त 1990 के बाद पहली बार 27,000 के ऊपर कारोबार किया। निक्केई 29 दिसंबर 1989 को अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर 38,915.87 पर पहुंच गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, यूपीएल, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं नेस्ले इंडिया, हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और कोल इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, आईटी, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक हरे निशान पर बंद हुए। वहीं रियल्टी, मीडिया, फार्मा, ऑटो और मेटल लाल निशान पर बंद हुए।

सोमवार को ऐसा था बाजार का हाल
वैश्विक बाजारों में तेजी का अनुसरण करते हुए सोमवार को भी प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली थी। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 361.93 अंक या 0.77 फीसदी बढ़कर 47,335.47 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 110.55 अंक या 0.80 फीसदी चढ़कर 13,859.80 के नए शिखर पर पहुंच गया था।


हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 225.30 अंक (0.48 फीसदी) की तेजी के साथ 47,579.05 के स्तर पर खुला था। वहीं  निफ्टी 0.47 फीसदी (65.80 अंक) ऊपर 13,939 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed