फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing at flat note after gaining for consecutive six days

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार में दिनभर रहा उतार-चढ़ाव, वर्ष व दशक के अंतिम दिन सपाट स्तर पर हुआ बंद

Thu, 31 Dec 2020 03:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 31 Dec 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing at flat note after gaining for consecutive six days
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

31 दिसंबर 2020 का दिन न सिर्फ इस साल का अंतिम दिन है, बल्कि यह इस दशक का भी आखिरी दिन है। आज शेयर बाजार लगभग सपाट स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.01 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 5.11 अंक ऊपर 47751.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.20 अंक की बढ़त के साथ 13981.75 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले यह लगातार छह कारोबारी सत्रों से बढ़त पर बंद हो रहा था।

विज्ञापन


मालूम हो कि वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। लेकिन विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचडीएफसी, सन फार्मा, डिविस लैब, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम, श्री सीमेंट, भारती एयरटेल और टीसीएस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज बैंक, एफएमसीजी, आईटी, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, मीडिया, ऑटो और मेटल हरे निशान पर।

दिनभर रहा उतार-चढ़ाव
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 106.53 अंक (0.22 फीसदी) की गिरावट के साथ 47639.69 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.23 फीसदी (31.70 अंक) नीचे 13950.30 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सुबह 10.37 बजे सेंसेक्स 85.48 अंक ऊपर 47831.70 पर ता और निफ्टी 0.13 फीसदी ऊपर 14000.30 के स्तर पर पहुंच गया था। 


बुधवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार लगातार छठवें कारोबारी सत्र में हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 133.14 अंक ऊपर 47746.22 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.35 फीसदी (49.35 अंक) की बढ़त के साथ 13981.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed