फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today 1st September 2020: closing on positive note telecom companies share fluctuated

Sensex Nifty Today: बढ़त पर बंद हुआ बाजार, AGR फैसले के बाद भारती एयरटेल के शेयर ने भरी रफ्तार

Tue, 01 Sep 2020 04:07 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 01 Sep 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today 1st September 2020: closing on positive note telecom companies share fluctuated
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज बढ़त - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 272.51 अंक ऊपर 38900.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.73 फीसदी ऊपर 82.75 अंकों की बढ़त के साथ 11470.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


रुपये में 73 पैसे का जोरदार उछाल
घरेलू शेयर बाजारों में तेजी तथा अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73 पैसे उछला फॉरेक्स कारोबारियों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने नकदी पर दबाव को कम करने के लिए विभिन्न कदमों की घोषणा की जिससे रुपये को गति मिली। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.18 प्रति डॉलर पर खुला। लेकिन कारोबार के दौरान रुपये को गति मिली और अंत में यह 73 पैसे की जोरदार बढ़त के साथ 72.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 73.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


अगस्त में बढ़ीं विनिर्माण गतिविधियां
भारत की विनिर्माण गतिविधियों में अगस्त में वृद्धि दर्ज हुई है। कारोबारी परिचालन शुरू होने के बाद उत्पादन में सुधार, नए ऑर्डर तथा उपभोक्ता मांग बेहतर होने से विनिर्माण गतिविधियां भी बढ़ी हैं। आईएचएस मार्किट इंडिया का विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) अगस्त में बढ़कर 52 हो गया है। यह जुलाई में 46 पर था। इससे बाजार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजीआर पर टेलीकॉम कंपनियों को मिली बड़ी राहत
सुप्रीम कोर्ट ने एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) मामले में सुनवाई करते हुए टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने कंपनियों को एजीआर बकाया चुकाने के लिए 10 साल का समय दिया है। इस निर्णय से वोडाफोन आइडिया और एयरटेल को खासा राहत मिली है। दूरसंचार कंपनियों को बकाया चुकाने के लिए यह समय कुछ शर्तों के साथ दिया गया है। इसके बाद टेलीकॉम कंपनियों के शेयर में बदलाव आया।

एयरटेल के शेयर में बढ़त
517.50 के स्तर पर खुलने के बाद भारती एयरटेल के शेयर में 7.09 फीसदी (36.40 अंक) की जोरदार बढ़त देखी गई और यह 549.50 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 513.10 के स्तर पर बंद हुआ था। 

वोडाफोन आइडिया के शेयर में गिरावट
वोडाफोन आइडिया की बात करें, तो 10.80 के स्तर पर खुलने के बाद कंपनी के शेयर में 13.73 फीसदी (1.40 अंक) की गिरावट आई और यह 8.80 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन यह 10.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, टाटा स्टील, सिप्ला, एसबीआई, बजाज फिन्सर्व, डॉ़क्टर रेड्डी और कोटक बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, बजाज ऑटो, कोल इंडिया, आईओसी, टीसीएस, जी लिमिटेड और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक, आईटी और प्राइवेट बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, एफएमसीजी, ऑटो,  फार्मा, रियल्टी मीडिया, बैंक और फाइनेंस सर्विस शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 142.22 अंक यानी 0.37 फीसदी ऊपर 38770.51 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.67 फीसदी यानी 76.80 अंकों की बढ़त के साथ 11464.30 के स्तर पर खुला था। 


पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
भारत-चीन सीमा पर फिर झड़प की खबरों के बाद सोमवार को शेयर बाजार जोरदार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 2.13 फीसदी की गिरावट के साथ 839.02 अंक नीचे 38628.29 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 2.62 फीसदी नीचे 305.15 अंकों की गिरावट के साथ 11342.45 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed