फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market sensex nifty closing on positive note sensex up by more than 275 points

फिर बढ़त पर बंद हुआ बाजार, 276 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 11500 के पार

Mon, 05 Oct 2020 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 05 Oct 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
share market sensex nifty closing on positive note sensex up by more than 275 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने पर आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 276.65 अंक ऊपर 38973.70 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.76 फीसदी (86.40 अंक) की बढ़त के साथ 11503.35 के स्तर पर बंद हुआ। दो अक्तूबर यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गांधी जंयती के चलते बंद था।

विज्ञापन


इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
वैश्विक बाजारों के संकेतों से एशियाई बाजारों में तेजी का रुख रहा। विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भारतीय बाजारों का ध्यान कंपनियों के परिणाम पर होगा। दूसरी तिमाही के परिणाम इस सप्ताह से आने शुरू हो जायेंगे। इसके साथ ही कोविड- 19 से जुड़े समाचारों और अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों पर भी बाजार का ध्यान रहेगा। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टीसीएस, विप्रो, टाटा स्टील, सन फार्मा और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर हरे निशान पर बंद हुई। वहीं बजाज फाइनेंस, बजाज फिन्सर्व, गेल, श्री सीमेंट, भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक, मीडिया और ऑटो के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मेटल, आईटी, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, एफएमसीजी और फार्मा शामिल हैं।

बढ़त पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 253.33 अंक यानी 0.65 फीसदी ऊपर 38950.38 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 0.62 फीसदी यानी 70.85 अंकों की बढ़त के साथ 11487.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके बाद बाजर में तेजी का सिलसिला जारी रहा। सुबह 9.29 बजे सेंसेक्स 395.35 अंक (1.02 फीसदी) ऊपर 39092.41 पर पहुंच गया और निफ्टी 109.50 अंक (0.96 फीसदी) ऊपर 11526.45 पर कारोबार कर रहा था। 


पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन घरेलू शेयर बाजार बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.65 फीसदी की बढ़त के साथ 629.12 अंक ऊपर 38697.05 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.51 फीसदी (169.40 अंक) की बढ़त के साथ 11416.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed