{"_id":"5f75abb024c1cf20110fa9ef","slug":"share-market-sensex-nifty-closing-on-positive-note-rupee-higher-by-63-paise-against-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Nifty Today: सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, डॉलर के मुकाबले रुपये में भी मजबूती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Nifty Today: सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, डॉलर के मुकाबले रुपये में भी मजबूती
Thu, 01 Oct 2020 05:08 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 01 Oct 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बढ़त पर बंद
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.65 फीसदी की बढ़त के साथ 629.12 अंक ऊपर 38697.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.51 फीसदी (169.40 अंक) की बढ़त के साथ 11416.95 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
रुपये में 63 पैसे की बढ़त
घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख तथा अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी से गुरुवार को रुपया 63 पैसे की बड़ी बढ़त के साथ 73.13 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.60 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और मजबूत हुआ। अंत में रुपया 63 पैसे की बढ़त के साथ 73.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 73.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
कारोबार के दौरान रुपया 73.07 प्रति डॉलर के उच्च स्तर तक गया। इसने 73.60 प्रति डॉलर का निचला स्तर भी छुआ। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि मजबूत वृहद आर्थिक आंकड़ों से रुपये की धारणा को बल मिला। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 फीसदी के नुकसान से 93.78 पर आ गया।
विज्ञापन
अमेरिकी बाजारों के सकारात्मक रुख से मजबूत हुई धारणा
बुधवार को वैश्विक बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। अमेरिका का डाउ जोंस 1.20 फीसदी बढ़त के साथ 329.04 अंक ऊपर 27,781.70 पर बंद हुआ था। नैस्डैक भी 0.84 फीसदी ऊपर 11,418.10 के स्तर पर बंद हुआ था। एसएंडपी 0.83 फीसदी की तेजी रही और इंडेक्स 27.53 अंक ऊपर 3,363.00 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और रूस के शेयर मार्केट में बुधवार को गिरावट देखने को मिली थी।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुई। वहीं डॉक्टर रेड्डी, ओएनजीसी, आईटीसी, एनटीपीसी और टाइटन के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, पीएसयू बैंक, मेटल, आईटी, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, एफएमसीजी, फार्मा और मीडिया शामिल हैं।
बढ़त पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 401.27 अंक यानी 1.05 फीसदी ऊपर 38469.20 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 0.97 फीसदी यानी 109.20 अंकों की बढ़त के साथ 11356.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन घरेलू शेयर बाजार बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 94.71 अंक ऊपर 38067.93 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.04 फीसदी (4.10 अंक) की मामूली बढ़त के साथ 11226.50 के स्तर पर बंद हुआ था।