फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: closing on positive note for sixth consecutive day sensex above 40000

Sensex Nifty Today: लगातार छठे दिन बाजार में तेजी, 40000 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी बहार

Thu, 08 Oct 2020 04:02 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 08 Oct 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: closing on positive note for sixth consecutive day sensex above 40000
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

अमेरिका में अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए नए राहत उपायों की उम्मीदें पुन: कायम होने से गुरुवार को कारोबार के दौरान अधिकांश एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिली। घरेलू बाजार पर भी इसका असर पड़ा और सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यह बढ़त पर बंद हुआ। यह लगातार छठा कारोबारी सत्र है जब सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 291.75 अंक ऊपर 40148.86 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.82 फीसदी (95.75 अंक) की बढ़त के साथ 11834.60 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


अधिकांश एशियाई बाजारों में तेजी
एशियाई बाजारों में आज जापान का निक्केई इंडेक्स 225 अंक यानी 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 23,636.35 अंक पर कारोबार कर रहा था। दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 0.2 फीसदी बढ़कर 2,391.63 पर था। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 इस बीच 1.4 फीसदी उछलकर 6,119.20 पर पहुंच गया। हांगकांग का हैंगसेंग 0.8 फीसदी गिरकर 24,048.48 पर आ गया। चीन के शंघाई कंपोजिट में सार्वजनिक अवकाश के कारण कारोबार बंद रहा। बुधवार को अमेरिका डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 1.9 फीसदी की बढ़त के साथ 28,303.46 अंक पर और नैसडैक 1.9 फीसदी चढ़कर 11,364.60 अंक पर रहा था।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज विप्रो, सिप्ला, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर बंद हुई। वहीं गेल, ओएनजीसी, आईटीसी, इचर मोटर्स और एल एंड टी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी, ऑटो, प्राइवेट बैंक, आईटी, फाइनेंस सर्विसेज और बैंक शामिल हैं।

बढ़त पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 322.13 अंक यानी 0.81 फीसदी ऊपर 40201.08 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.77 फीसदी यानी 90.85 अंकों की बढ़त के साथ 11829.70 के स्तर पर खुला था।


पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन लगातार पांचवे कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 304.38 अंक ऊपर 39878.95 के स्तर पर बंद हुआ ता और निफ्टी 0.66 फीसदी (76.45 अंक) की बढ़त के साथ 11738.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed