फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: closing on positive note for seventh day sensex nifty impacted bt RBI announcements

Sensex Nifty Today: रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा से बाजार में तेजी, लगातार सातवें दिन बढ़त पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Fri, 09 Oct 2020 05:10 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 09 Oct 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: closing on positive note for seventh day sensex nifty impacted bt RBI announcements
शेयर बाजारसेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

भारतीय रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा का घरेलू बाजार पर असर पड़ा और सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह बढ़त पर बंद हुआ। यह लगातार सातवां कारोबारी सत्र है जब सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.81 फीसदी की बढ़त के साथ 326.82 अंक ऊपर 40509.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.67 फीसदी (79.60 अंक) की बढ़त के साथ 11914.20 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


आरबीआई के एलानों से प्रभावित बाजार
रिजर्व बैंक ने नीतिगत दर को चार फीसदी पर बरकरार रखा है। रिवर्स रेपो रेट को भी 3.35 फीसदी पर स्थिर रखा गया है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के आखिरी तिमाही में जीडीपी में वृद्धि की उम्मीद है। हालांकि, उसने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अर्थव्यवस्था को जरूरत पड़ने पर भविष्य में सहारा देने के लिये नीतिगत रेपो दर में कटौती की गुंजाइश को बरकरार भी रखा है। इसके लिये रिजर्व बैंक ने अपने रुख को उदार बनाये रखा है।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुई। वहीं ग्रासिम, हिंडाल्को, यूपीएल, सन फार्मा और एसबीआई लाइफ के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, आईटी, फाइनेंस सर्विसेज और बैंक तेजी के साथ बंद हुए और एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, फार्मा, रियल्टी व ऑटो लाल निशान पर बंद हुए।

बढ़त पर खुला था बाजार
सेंसेक्स की शुरुआत 43.58 अंक ऊपर 40226.25 पर हुई थी और निफ्टी 0.15 फीसदी यानी 17.45 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11852.05 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सुबह 11.07 बजे सेंसेक्स और निफ्टी क्रमश: 40401.06 और 11911.95 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।


पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन लगातार छठे कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 291.75 अंक ऊपर 40148.86 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.82 फीसदी (95.75 अंक) की बढ़त के साथ 11834.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed