फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market sensex nifty closing on positive note for eighth day rupee ended lower against dollar

लगातार आठवें दिन बढ़त पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, रुपये में थमा बढ़त का सिलसिला

Mon, 12 Oct 2020 03:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 12 Oct 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
share market sensex nifty closing on positive note for eighth day rupee ended lower against dollar
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। यह लगातार आठवां कारोबारी सत्र है जब सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 84.31 अंक ऊपर 40593.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.14 फीसदी (16.75 अंक) की बढ़त के साथ 11930.95 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


रुपये में थमा बढ़त का सिलसिला
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया 12 पैसे टूटकर 73.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। लगातार तीन कारोबारी सत्रों में तेजी दर्ज करने के बाद रुपया टूटा है। हालांकि, शुरुआती कारोबार में रुपया मजबूती के रुख के साथ खुला। इसने एक समय दिन का उच्च स्तर 73.06 प्रति डॉलर भी छुआ। दिन में कारोबार के दौरान रुपया 25 पैसे ऊपर-नीचे हुआ। अंत में रुपया 12 पैसे के नुकसान के साथ 73.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


विश्लेषकों ने कहा कि अन्य एशियाई मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपया दबाव में आ गया। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को कुछ समर्थन मिला। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 93.15 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेदांता के शेयर में जोरदार गिरावट
वेदांता लिमिटेड की डिलिस्टिंग फेल होने के बाद आज इसके शेयरों में जोरदार गिरावट आई। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा गया था कि कंपनी को 125.47 करोड़ शेयरों के लिए बिड मिली थी। जबकि उसके डिलिस्ट होने के लिए 134 करोड़ शेयरों की जरूरत थी। वेदांता का शेयर आज 25.20 अंक (20.68 फीसदी) गिरकर 96.65 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 109.70 के स्तर पर खुला था। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंफोसिस, आईटीसी, यूपीएल, सिप्ला और एशियन पेंट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुई। वहीं भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, गेल, एचडीएफएसी लाइफ और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, एफएमसीजी और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, मीडिया, मेटल, रियल्टी और ऑटो शामिल हैं। 

बढ़त पर खुला था बाजार
सेंसेक्स की शुरुआत आज 287.59 अंक यानी 0.71 फीसदी ऊपर 40797.08 के स्तर पर हुई। वहीं निफ्टी 0.67 फीसदी यानी 80.05 अंकों की बढ़त के साथ 11829.70 के स्तर पर खुला था।


पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन लगातार सातवें कारोबारी सत्र सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 0.81 फीसदी की बढ़त के साथ 326.82 अंक ऊपर 40509.49 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.67 फीसदी (79.60 अंक) की बढ़त के साथ 11914.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed