फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market sensex nifty closing on negative note rupee lower against dollar

Sensex Nifty Today: 323 अंक लुढ़ककर 39000 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स, रुपया 14 पैसे गिरा

Thu, 17 Sep 2020 03:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 17 Sep 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
share market sensex nifty closing on negative note rupee lower against dollar
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने को लेकर अनिश्चितता की बात कहने के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली और वित्तीय शेयरों के टूटने के चलते आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 323 अंक नीचे 38979.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.74 फीसदी (85.30 अंक) की गिरावट के साथ 11519.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 73.66 पर बंद
घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के चलते रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे टूटकर 73.66 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय मुद्रा 73.70 के स्तर पर कमजोर रुख के साथ खुली और अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.66 पर बंद हुई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट को दर्शाता है। दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने डॉलर के मुकाबले 73.64 के ऊपरी स्तर और 73.78 के निचले स्तर को देखा। 
विज्ञापन


रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 73.52 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत गिरकर 93.15 पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को सकल आधार पर 264.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.33 फीसदी गिरकर 42.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज डॉक्टर रेड्डी, जी लिमिटेड, एचसीएल टेक, इंफोसिस और मारुति के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, श्री सीमेंट, बजाज फिन्सर्व और अडाणी पोर्ट्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, मीडिया और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, ऑटो, रियल्टी, एफएमसीजी और मेटल शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 191.11 अंक यानी 0.49 फीसदी नीचे 39111.74 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 0.60 फीसदी यानी 70 अंकों की गिरावट के साथ 11534.55 के स्तर पर खुला।


पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 258.50 अंक ऊपर 39032.85 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.72 फीसदी (82.75 अंक) की बढ़त के साथ 11604.55 के स्तर पर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed