फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market sensex nifty closing on monday on negative note rupee higher against dollar

शेयर बाजार: गिरावट पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, रुपये में पांच पैसे की बढ़त

Mon, 14 Sep 2020 03:58 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 14 Sep 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
share market sensex nifty closing on monday on negative note rupee higher against dollar
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 97.92 अंक नीचे 38756.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.38 फीसदी (43.40 अंक) की गिरावट के साथ 11421.05 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 73.48 प्रति डॉलर पर
घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच सोमवार को रुपये ने अपना कुछ शुरुआती लाभ गंवा दिया और यह पांच पैसे की बढ़त के साथ 73.48 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में रुपया 73.40 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। इसने अपना कुछ शुरुआती लाभ गंवा दिया और अंत में यह पांच पैसे की बढ़त के साथ 73.48 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 73.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। दिन में कारोबार के दौरान रुपया 73.26 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तक गया। इसने 73.70 प्रति डॉलर का निचला स्तर भी छुआ। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.30 फीसदी की गिरावट से 93.05 पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में बढ़ी थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति
सरकार ने अगस्त माह के थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी कर दिए हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा कि थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अगस्त में 0.16 फीसदी रही, जो जुलाई में नकारात्मक 0.58 फीसदी थी और जून में नकारात्मक 1.81 फीसदी थी। इससे बाजार प्रभावित हुआ।

नौ लाख करोड़ के बाजार पूंजीकरण वाली दूसरी कंपनी बनी TCS
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण सोमवार को कारोबार के दौरान नौ लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद नौ लाख करोड़ रुपये का बाजार मूल्यांकन हासिल करने वाली टीसीएस दूसरी कंपनी है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर में तेजी आई। इससे उसका बाजार पूंजीकरण नौ लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। बीएसई में कंपनी का शेयर 2.91 फीसदी की बढ़त के साथ 2,442.80 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका सर्वकालिक उच्चस्तर है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 2.76 फीसदी की बढ़त के साथ 2,439.80 रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। बीएसई में शुरुआती कारोबार में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 9,14,606.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, विप्रो और यूपीएल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं पावर ग्रिड, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, बीपीसीएल और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया, ऑटो, आईटी और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, बैंक, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा और मेटल शामिल हैं।

इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
भारत-चीन सीमा तनाव जैसे घटनाक्रमों तथा वृहद आर्थिक आंकड़ों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। इसके अलावा निवेशकों की निगाह वैश्विक संकेतकों पर भी रहेगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। अर्थव्यवस्था में सुधार को लेकर अनिश्चितता, कोविड-19 के बढ़ते मामलों तथा भारत-चीन तनाव की वजह से बाजार की धारणा पर असर पड़ रहा है। कई स्मॉलकैप कंपनियां अपने तिमाही नतीजों की घोषणा कर रही हैं। इससे बाजार में शेयर आधारित गतिविधियां देखने को मिली सकती हैं। 

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 293.24 अंक यानी 0.75 फीसदी ऊपर 39147.79 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.66 फीसदी यानी 75.70 अंकों की बढ़त के साथ 11540.15 के स्तर पर खुला था।

 
पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
सेंसेक्स शुक्रवार को 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 14.23 अंक ऊपर 38854.55 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.13 फीसदी (15.20 अंक) की बढ़त के साथ 11464.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed