फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Sensex Nifty 25th March 2021 Update Indian Indices open lower amid weak global cues

Sensex, Nifty Today: बाजार में जारी गिरावट: 48500 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

Thu, 25 Mar 2021 12:30 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 25 Mar 2021 12:30 PM IST
सार

  • देश में बढ़ते कोरोना वायरस महामारी के आंकड़ों से निवेशक चिंतित हैं। 
  • गुरुवार को शेयर बाजार के खुलते ही इसमें जोरदार गिरावट देखी गई।
  • आज फार्मा और एफएमसीजी से अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत गिरावट पर हुई।
  • इससे पहले इंट्राडे में सेंसेक्स 19 मार्च को 49 हजार के स्तर से नीचे आया था। 

विज्ञापन
Share Market Sensex Nifty 25th March 2021 Update Indian Indices open lower amid weak global cues
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। इसके बाद बाजार के खुलते ही इसमें जोरदार गिरावट देखी जा रही है। दोपहर 12.20 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 765.88 अंकों (1.56 फीसदी) की गिरावट के साथ 48414.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 238.50 अंक यानी 1.64 फीसदी नीचे 14,310.90 के स्तर पर था। 

विज्ञापन


सुबह 10.55 बजे- बीएसई का सेंसेक्स 587.7 अंकों की गिरावट के साथ 48592.61 के स्तर पर था। निफ्टी की बात करें, तो इस दौरान यह 154.85 अंक नीचे 14,394.55 के स्तर पर था। 
विज्ञापन

सुबह 10.11 बजे- बाजार में गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है। सेंसेक्स 386.89 अंकों की गिरावट के साथ 48793.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.69 फीसदी नीचे 14,450.15 के स्तर पर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9.28 बजे- सेंसेक्स 370.57 अंक (0.75 फीसदी) नीचे 48809.74 पर पहुंच गया और निफ्टी 116.50 अंकों की गिरावट के साथ 14432.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सुबह 9.15 बजे- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 57.07 अंकों (0.12 फीसदी) की गिरावट के साथ 49,123.24 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 30.85 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 14,518.55 के स्तर पर खुला था। आज शुरुआती कारोबार में 518 शेयरों में बढ़त आई, 1060 शेयरों में गिरावट देखी गई। वहीं 65 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव
वैश्विक बाजारों की बात करें, तो नैस्डैक इंडेक्स 265 अंक यानी 2 फीसदी गिरकर 12,961 अंकों पर बंद हुआ था। डाउ जोंस इंडेक्स तीन अंक की मामूली गिरावट के साथ 32,420 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 21 अंक नीचे 3,889 अंकों पर आ गया। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स में 52 अंक फिसलकर 27,866 पर आ गया। चीन के शंघाई कंपोजिट सपाट 3,366 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 210 अंक चढ़कर 28,616 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी इंडेक्स और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज में भी मामूली बढ़त है।

कोरोना ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता
देश में बढ़ते कोरोना वायरस महामारी के आंकड़ों से निवेशक चिंतित हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। संक्रमण के नए मामलों में इन राज्यों की भागीदारी 77.44 फीसदी है। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।   

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार सकल आधार पर 1,951.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.41 फीसदी की गिरावट के साथ 63.50 डालर प्रति बैरल पर था।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, यूपीएल, टाटा स्टील और अडाणी पोर्ट्स के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा और एफएमसीजी से अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत गिरावट पर हुई। इनमें मेटल, आईटी, रियल्टी, मीडिया, बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 36.58 अंक (0.07 फीसदी) नीचे 49143.73 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 4.40 अंक (0.03 फीसदी) नीचे 14545.00 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 302.03 अंकों (0.60 फीसदी) की गिरावट के साथ 49,749.41 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 87.30 अंक यानी 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 14,727.50 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2.32 बजे सेंसेक्स 49,477.15 व निफ्टी 14,648.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 


बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार 
बुधवार को सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए थे। सेंसेक्स 871.13 अंक यानी 1.74 फीसदी नीचे 49180.31 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 265.35 अंक यानी 1.79 फीसदी की गिरावट के साथ 14549.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed