फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today closing Indian benchmark ended lower sensex down by 871 points

बाजार पर कोरोना का साया: 871 अंक टूटकर 49200 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स, निवेशकों के 3.27 लाख करोड़ रुपये डूबे

Wed, 24 Mar 2021 03:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 24 Mar 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today closing Indian benchmark ended lower sensex down by 871 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

वैश्विक बाजारों में गिरावट और देश में कोरोना के संकट से बढ़ी निवेशकों की चिंता से आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 871.13 अंक यानी 1.74 फीसदी नीचे 49180.31 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 265.35 अंक यानी 1.79 फीसदी की गिरावट के साथ 14549.40 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं इस गिरावट के कारण निवेशकों के 3.27 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

विज्ञापन


बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 933.84 अंक या 1.83 फीसदी टूट गया। आज 50 दिनों के बाद सेंसेक्स ने आज कारोबार के दौरान 49200 का स्तर छुआ। 

गिरावट के मुख्य कारण

  • कोरोना वायरस का कहर- देश भर में कोरोना वायरस के कहर से निवेशक चिंतित हैं। कोरोना संक्रमण नियंत्रण में आने के बाद एक बार फिर बेकाबू हो गया है। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में स्थिति भयावह होती जा रही है, हालत फिर से लॉकडाउन जैसे हो गए हैं। देश में आज 47 हजार से अधिक कोरोना के नए मरीज मिले हैं। इनमें से 77.44 फीसदी मरीज देश के इन पांच राज्यों - महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात से आए हैं। बुधवार को महाराष्ट्र में सर्वाधिक 28,699 नए कोविड केस दर्ज किए गए। 50 दिनों के बाद सेंसेक्स ने आज कारोबार के दौरान 49200 का स्तर छुआ। 
  • विज्ञापन
  • वैश्विक बाजारों में गिरावट- वैश्विक बाजारों की बात करें, तो हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 595 अंक यानी 2.09 फीसदी फिसलकर 27,902 पर आ गया। चीन का शंघाई कंपोजिट 38 अंकों की गिरावट के साथ 3,373 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 543 अंक गिरकर 28,452 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 18 अंकों की गिरावट है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज में 25 अंकों की बढ़त। अमेरिकी शेयर बाजारों में नए टैक्स और इंफ्रा पर खर्च की संभावनाओं को देखते हुए निवेशकों ने बिकवाली की। नैस्डैक इंडेक्स 1.12 फीसदी ऊपर 13,277 अंकों पर बंद हुआ था। डाउ जोंस 308 अंक गिरकर 32,423 पर बंद हुआ। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज पावर ग्रिड, सिप्ला और एशियन पेंट्स के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। शीर्ष गिवारट वाले शेयरों में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, अडाणी पोर्ट्स, हिंडाल्को और एम एंड एम शामिल हैं।


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, मेटल, मीडिया,  आईटी, रियल्टी, ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक और बैंक शामिल हैं।

लाल निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 302.03 अंकों (0.60 फीसदी) की गिरावट के साथ 49,749.41 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 87.30 अंक यानी 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 14,727.50 के स्तर पर खुला था। दोपहर 2.32 बजे सेंसेक्स 574.29 अंकों (1.15 फीसदी) की गिरावट के साथ 49,477.15 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 166 अंक यानी 1.12 फीसदी की गिरावट के साथ 14,648.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 


मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार 
मंगलवार को बाजार हरे निशान पर बंद हुआ और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी आई थी। सेंसेक्स 280.15 अंक यानी 0.56 फीसदी ऊपर 50051.44 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 78.35 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 14814.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed