फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today closing Indian benchmark ended lower sensex down by 740 points

शेयर बाजार मायूस: 740 अंक टूटकर 48500 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी लुढ़का

Thu, 25 Mar 2021 03:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 25 Mar 2021 03:40 PM IST
सार

  • गुरुवार को शेयर बाजार में दिनभर गिरावट रही। 
  • सेंसेक्स 740.19 अंक यानी 1.51 फीसदी नीचे 48440.12 के स्तर पर बंद हुआ। 
  • बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 933.84 अंक या 1.83 फीसदी टूटा था। 
  • देश में बढ़ते कोरोना वायरस महामारी के आंकड़ों से निवेशक चिंतित हैं। 

विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today closing Indian benchmark ended lower sensex down by 740 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में दिनभर गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 740.19 अंक यानी 1.51 फीसदी नीचे 48440.12 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 224.50 अंक यानी 1.54 फीसदी की गिरावट के साथ 14324.90 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 933.84 अंक या 1.83 फीसदी टूटा था। 

विज्ञापन


आज सेंसेक्स सप्ताह के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ है। 22 मार्च को यह 49771 के स्तर पर पहुंचा था, 23 मार्च को 50051 के स्तर पर, 24 मार्च को 49180 के स्तर पर और आज यह 48440 पर पहुंचा। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा स्टील, डॉक्टर रेड्डी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहींआईओसी, मारुति, कोल इंडिया, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, मीडिया, आईटी, रियल्टी, ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक और बैंक शामिल हैं।

वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव
वैश्विक बाजारों की बात करें, तो नैस्डैक इंडेक्स 265 अंक यानी 2 फीसदी गिरकर 12,961 अंकों पर बंद हुआ था। डाउ जोंस इंडेक्स तीन अंक की मामूली गिरावट के साथ 32,420 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 21 अंक नीचे 3,889 अंकों पर आ गया। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स में 52 अंक फिसलकर 27,866 पर आ गया। चीन के शंघाई कंपोजिट सपाट 3,366 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 210 अंक चढ़कर 28,616 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी इंडेक्स और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज में भी मामूली बढ़त है।

कोरोना ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता
देश में बढ़ते कोरोना वायरस महामारी के आंकड़ों से निवेशक चिंतित हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। संक्रमण के नए मामलों में इन राज्यों की भागीदारी 77.44 फीसदी है। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 53,476 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 251 की जान चली गई है। 

लाल निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 57.07 अंकों (0.12 फीसदी) की गिरावट के साथ 49,123.24 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 30.85 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 14,518.55 के स्तर पर खुला था। आज शुरुआती कारोबार में 518 शेयरों में बढ़त आई, 1060 शेयरों में गिरावट देखी गई। वहीं 65 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके बाद दिनभर बाजार में गिरावट जारी रही।


बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार 
बुधवार को सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए थे। सेंसेक्स 871.13 अंक यानी 1.74 फीसदी नीचे 49180.31 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 265.35 अंक यानी 1.79 फीसदी की गिरावट के साथ 14549.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed