फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today closing Indian benchmark ended higher sensex above 49000

शेयर बाजार: 49 हजार के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में 182 अंकों का उछाल

Fri, 26 Mar 2021 03:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 26 Mar 2021 03:40 PM IST
सार

  • आज शेयर बाजार में दिनभर तेजी रही। 
  • अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बेहतर रिकवरी की उम्मीद से बाजार में निवेशकों ने खरीदारी की। 
  • सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। 

विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today closing Indian benchmark ended higher sensex above 49000
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में दिनभर तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 568.38 अंक यानी 1.17 फीसदी ऊपर 49008.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 182.40 अंक यानी 1.27 फीसदी की बढ़त के साथ 14507.30 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 933.84 अंक या 1.83 फीसदी टूटा था। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में खरीदारी से लौटी रौनक
अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बेहतर रिकवरी की उम्मीद से बाजार में निवेशकों ने खरीदारी की। डाउ जोंस इंडेक्स 199 अंक बढ़त के साथ 32,619 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स 15 अंक बढ़कर 12,977 अंकों पर बंद हुआ। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 287 अंक यानी एक फीसदी चढ़कर 28,187 पर पहुंच गया है। चीन के शंघाई कंपोजिट 46 अंक ऊपर 3,409 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 464 अंक चढ़कर 29,194 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी इंडेक्स और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज में भी 0.80 फीसदी तक की बढ़त है।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं पावर ग्रिड, यूपीएल, इचर मोटर्स, आईटीसी और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, एफएमसीजी, मीडिया, आईटी, रियल्टी, ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक और बैंक शामिल हैं।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर चार फीसदी गिरकर सूचीबद्ध हुए
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर शुक्रवार को 305 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले चार फीसदी घटकर सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर इसके शेयर निर्गम मूल्य के मुकाबले 3.93 फीसदी की गिरावट दर्ज करते हुए 293 रुपये में सूचीबद्ध हुए। एनएसई पर शेयर 4.26 फीसदी की गिरावट के साथ 292 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ को 2.37 गुना अभिदान मिला था।

कल्याण ज्वैलर्स के शेयर 15 फीसदी गिरकर सूचीबद्ध हुए
कल्याण ज्वैलर्स लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 87 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 15 फीसदी घटकर सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर इसके शेयर निर्गम मूल्य के मुकाबले 15.05 फीसदी की गिरावट दर्ज करते हुए 73.90 रुपये में सूचीबद्ध हुए। एनएसई पर शेयर 15 फीसदी की गिरावट के साथ 73.95 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। कल्याण ज्वैलर्स के आईपीओ को 2.61 गुना अभिदान मिला था।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 487.40 अंकों (1.01 फीसदी) की बढ़त के साथ 48,927.52 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 152.90 अंक यानी 1.07 फीसदी ऊपर 14,477.80 के स्तर पर खुला था। शुरुआती कारोबार में 1036 शेयरों में तेजी आई, 222 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 48 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।


गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार 
गुरुवार को शेयर बाजार में दिनभर गिरावट रही। सेंसेक्स 740.19 अंक यानी 1.51 फीसदी नीचे 48440.12 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 224.50 अंक यानी 1.54 फीसदी की गिरावट के साथ 14324.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed