फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today 7 may 2021 closing Indian benchmark ended higher

शेयर बाजार: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, 49 हजार के पार सेंसेक्स

Fri, 07 May 2021 03:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 07 May 2021 03:40 PM IST
सार

सेंसेक्स 256.71 अंक यानी 0.52 फीसदी ऊपर 49.206.47 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 98.35 अंक यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 14,823.15 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today 7 may 2021 closing Indian benchmark ended higher
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 256.71 अंक यानी 0.52 फीसदी ऊपर 49.206.47 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 98.35 अंक यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 14,823.15 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 903.91 अंक यानी 1.88 फीसदी बढ़ा था।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज हिंडाल्को, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, अडाणी पोर्ट्स और एसबीआई लाइफ के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाटा कंज्यूमर, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, इचर मोटर्स और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा सपाट रहा और पीएसयू बैंक में गिरावट आई। इनके अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें प्राइवेट बैंक, रियल्टी, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, ऑटो, फार्मा, मीडिया, बैंक और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों का हाल
वैश्विक बाजारों की बात करें, तो गुरुवार को अमेरिका का डाउ जोंस 0.93 फीसदी की बढ़त के साथ 318.19 अंक ऊपर 34,548.50 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 50.42 अंक ऊपर 13,632.80 पर बंद हुआ। जापान का निक्केई इंडेक्स 36 अंक ऊपर 29,368 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स सात अंक की बढ़त के साथ 3,448 पर बना है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 203 अंक ऊपर 28,792 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 18 अंकों की बढ़त के साथ 3,197 पर आ गया है। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 18 अंक की बढ़त के साथ 7,324 पर पहुंच गया है।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 338.14 अंकों (0.69 फीसदी) की तेजी के साथ 49287.90 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 106.60 अंक यानी 0.72 फीसदी के उछाल के साथ 14831.40 के स्तर पर खुला था। 


गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 272.21 अंक यानी 0.56 फीसदी ऊपर 48,949.76 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 106.95 अंक यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 14,724.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed