फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today 3 may 2021 closing Indian benchmark ended flat

शेयर बाजार: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, 49 हजार के नीचे सेंसेक्स

Mon, 03 May 2021 03:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 03 May 2021 03:41 PM IST
सार

सेंसेक्स 63.84 अंक यानी 0.13 फीसदी नीचे 48718.52 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 3.05 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 14634.15 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today 3 may 2021 closing Indian benchmark ended flat
शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 63.84 अंक यानी 0.13 फीसदी नीचे 48718.52 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 3.05 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 14634.15 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 903.91 अंक यानी 1.88 फीसदी बढ़ा था।

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की चाल
सप्ताह के दौरान देश के शेयर बाजारों की चाल कोविड-19 के मोर्चे पर बनने वाली स्थिति, वृहद आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही परिणामों और वैश्विक स्तर पर बनने वाले रुझानों के मुताबिक तय होगी। विश्लेषकों का ऐसा मानना है। उनका मानना है कि राज्यों के विधानसभा चुनाव पिरणामों का बाजार पर बमुश्किल ही कोई असर होगा लेकिन सप्ताह के दौरान कोविड- 19 के मोर्चे पर घटने वाले घटनाक्रमों और केन्द्र तथा राज्य सरकार के इस स्थिति से निपटने की रणनीति से बाजार की चाल पर असर होगा।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में भी गिरावट
शुक्रवार को सभी अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 185.51 अंक नीचे 33,874.90 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 119.86 अंक नीचे 13,962.70 पर बंद हुआ। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। एशियाई बाजारों की बात करें, तो जापान का निक्केई इंडेक्स 241 अंक नीचे 28,812 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 28 अंकों की गिरावट के साथ 3,446 पर आ गया है।  हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 450 अंक नीचे 28,225 पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एसबीआई लाइफ, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, अडाणी पोर्ट्स और मारुति के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाइटन, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, एक्सिस बैंक और बीपीसीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, एफएमसीजी, मेटल, ऑटो, और फार्मा हरे निशान पर बंद हुए। वहीं मीडिया, पीएसयू बैंक, फार्मा, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, बैंक, और फाइनेंस सर्विसेज लाल निशान पर।

शीर्ष 10 कंपनियों में से सात की बाजार पूंजी में उछाल
देश की शीर्ष 10 सबसे अधिक बाजार पूंजी वाली कंपनियों में सात कंपनियों की बाजार पूंजी में पिछले सप्ताह 1,62,774.49 करोड़ की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई। इसमें सबसे ज्यादा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बजाज फाइनेंस का रहा है। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और स्टेट बैंक को बढ़त हासिल हुई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सविर्सेज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी की बाजार पूंजी में कमी आई है।

लाल निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 604.58 अंकों (1.24 फीसदी) की भारी गिरावट के साथ 48177.78 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 171.90 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 14459.20 के स्तर पर खुला था। 


शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 983.58 अंक की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ने और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर पड़ा था। सूचकांक 1.98 फीसदी का गोता लगाकर 48,782.36 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, निफ्टी 263.80 अंक यानी 1.77 फीसदी टूटकर 14,631.10 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed