फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Today Latest News: Sensex and nifty started on positive note all sectors in green mark except media

Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त जारी, मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर

Mon, 12 Oct 2020 09:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 12 Oct 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Today Latest News: Sensex and nifty started on positive note all sectors in green mark except media
शेयर बाजारसेंसेक्स, निफ्टी, शेयर बाजार आज - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भी शेयर बाजार में बढ़त जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 287.59 अंक यानी 0.71 फीसदी ऊपर 40797.08 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.67 फीसदी यानी 80.05 अंकों की बढ़त के साथ 11829.70 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बजाज ऑटो और श्री सीमेंट के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर की शुरुआत हरे निशान पर हुई। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में हिंडाल्को, इंफोसिस, टाटा स्टील, आईटीसी और एक्सिस बैंक शामिल हैं। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स बढ़त के साथ खुले। इनमें आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 116.75 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के बाद 40626.24 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 100.80 अंक यानी 0.25 फीसदी ऊपर 12015 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन लगातार सातवें कारोबारी सत्र सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 0.81 फीसदी की बढ़त के साथ 326.82 अंक ऊपर 40509.49 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.67 फीसदी (79.60 अंक) की बढ़त के साथ 11914.20 के स्तर पर बंद हुआ था।


शुक्रवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
शुक्रवार को सेंसेक्स की शुरुआत 43.58 अंक ऊपर 40226.25 पर हुई थी और निफ्टी 0.15 फीसदी यानी 17.45 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11852.05 के स्तर पर खुला था। इसके बाज भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा मौद्रिक नीति समिति के फैसलों की घोषणाओं के बाद सुबह 11.07 बजे सेंसेक्स 218.39 अंक यानी 0.54 फीसदी ऊपर 40401.06 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 0.65 फीसदी यानी 77.35 अंकों की बढ़त के साथ 11911.95 के स्तर पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed