{"_id":"5f62dd718ebc3eb7390d1b72","slug":"share-market-opening-today-sensex-and-nifty-started-in-red-mark-sensex-down-by-191-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल निशान पर खुला बाजार, 191 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 70 अंक नीचे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
लाल निशान पर खुला बाजार, 191 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 70 अंक नीचे
Thu, 17 Sep 2020 09:22 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 17 Sep 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 191.11 अंक यानी 0.49 फीसदी नीचे 39111.74 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.60 फीसदी यानी 70 अंकों की गिरावट के साथ 11534.55 के स्तर पर खुला। कमजोर वैश्विक संकेतों और फेडरल रिजर्व द्वारा अगले कुछ वर्षों तक शून्य के पास ब्याज दर रखने के फैसले से बाजार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज डॉक्टर रेड्डी, जी लिमिटेड, ब्रिटानिया, ग्रासिम और ओएनजीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, विप्रो, टाटा मोटर्स और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत लाल निशान पर हुई। इनमें आईटी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मेटल, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 182.21 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के बाद 39120.64 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 65.15 अंक यानी 0.56 फीसदी नीचे 11539.40 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 258.50 अंक ऊपर 39032.85 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.72 फीसदी (82.75 अंक) की बढ़त के साथ 11604.55 के स्तर पर।
बुधवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई थी। सेंसेक्स 44.84 अंक यानी 0.11 फीसदी ऊपर 39089.11 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.09 फीसदी यानी 10.25 अंकों की बढ़त के साथ 11532.05 के स्तर पर खुला था।