फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening positive sensex above 32000 nifty also high

शेयर बाजार: वैश्विक तेजी का असर, बढ़त पर कारोबार कर रहे सेंसेक्स-निफ्टी

Mon, 11 May 2020 02:18 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 11 May 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
share market opening positive sensex above 32000 nifty also high
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सुबह 9.17 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.40 फीसदी की बढ़त के साथ 441.51 अंक ऊपर 32084.21 के स्तर पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.28 फीसदी की तेजी के साथ 118.40 अंक ऊपर 9369.90 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


दिनभर के अपडेट्स
2.15 PM -
बीएसई का सेंसेक्स 86.30 अंक बढ़कर 31729 पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी 37.55 अंक ऊपर 9289.05 के स्तर पर है।
1.25 PM - 303.13 अंक (0.96 फीसदी) ऊपर सेंसेक्स 31945.83 के स्तर पर है। निफ्टी की बात करें, तो 93.30 अंक (1.01 फीसदी) ऊपर यह 9344.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन

12.04 PM - सेंसेक्स में 212.95 अंकों का उछाल देखा गया और यह 31855.65 पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी 73.55 अंक ऊपर 9325.05 के स्तर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11.35 AM - शेयर बाजार में थोड़ी बिकवाली देखी गई। बीएसई का सेंसेक्स 2251.47 अंक (0.79 फीसदी) ऊपर 31894.17 पर और निफ्टी 74.60 अंक (0.81 फीसदी) ऊपर 9326.10 के स्तर पर है।
10.40 AM - सेंसेक्स 1.29 फीसदी यानी 409.04 अंक ऊपर 32051.74 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 1.29 फीसदी यानी 119.30 अंकों के उछाल के साथ 9370.80 के स्तर पर है।

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे फिसला
रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे फिसलकर 75.70 के स्तर पर आ गया। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निवेशक चिंतित हैं। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत से रुपये को बल मिला, लेकिन बाजार प्रतिभागी अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के असर को लेकर चिंतित हैं। इस कारण स्थानीय मुद्रा एक सीमित दायरे में कारोबार कर रही है। रुपया सुबह डॉलर के मुकाबले 75.55 के स्तर पर खुला और गिरावट दर्शाता हुआ 75.70 के स्तर तक चला गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे कम है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.54 पर बंद हुआ था। 

वैश्विक बाजारों का घरेलू बाजार पर असर
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखी गई। अमेरिका का बाजार डाउ जोंस 1.91 फीसदी की बढ़त के साथ 455.43 अंक ऊपर 24,331.30 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 1.58 फीसदी बढ़त के साथ 141.66 अंक ऊपर 9,121.32 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 1.69 फीसदी बढ़त के साथ 48.61 अंक ऊपर 2,929.80 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.40 फीसदी बढ़त के साथ 11.72 अंक ऊपर 2,907.06 पर बंद हुआ था। साथ ही फ्रांस, जर्मनी और इटली के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज जी लिमिटेड, श्री सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, मारुति, कोटक बैंक, रिलायंस और बजाज फिन्सर्व की शुरुआत तेजी के साथ हुई। वहीं डॉक्टर रेड्डी, नेस्ले और ओएनजीसी लाल निशान पर खुले।

सैमको सिक्योरिटीज के सीईओ जिमीत मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते अनिश्चितता के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गुणवत्तापूर्ण निवेशकों को लाने, अपने ऋण को कम करने और बहीखातों को व्यवस्थित करने के ठोस प्रयासों के जरिए 'वी' आकार के सुधार से तेजी हासिल की है। उन्होंने कहा कि निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा भारांश वाला आरआईएल बाजार की चाल को बेहतर बनाए हुए है और नकारात्मक भावनाओं को बेअसर करने में मदद कर रहा है। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, फार्मा, रियल्टी, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.12 बजे सेंसेक्स 387.64 अंक यानी 1.23 फीसदी की बढ़त के बाद 32030.34 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 96.65 अंक यानी 1.04 फीसदी की तेजी के बाद 9348.15 के स्तर पर था। 


पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार 
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 1.98 फीसदी की बढ़त के साथ 621.91 अंक ऊपर 32065.29 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 1.90 फीसदी की तेजी के साथ 175 अंक ऊपर 9374.05 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 199.32 अंक यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ 31642.70 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 52.45 अंक यानी 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 9251.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed