फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening on wednesday with red mark fall in sensex nifty

गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत, 68.62 के स्तर पर खुला रुपया

Wed, 10 Jul 2019 09:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 10 Jul 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
share market opening on wednesday with red mark fall in sensex nifty

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 103.77 अंकों की गिरावट के साथ 38627.05 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 38 अंकों की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11517.90 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, कोल इंडिया, यस बैंक, टटा स्टील और एनटीपीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एम एंड एम, बजाज ऑटो और इंफोसिस के शेयर गिरावट के साथ खुले।  

विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 156.29 अंकों की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 38887.11 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 50.60 अंकों की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11505.30 के स्तर पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

68.62 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 68.62 के स्तर पर खुला। इससे पहले मंगलवार को रुपया 68.54 प्रति डॉलर के स्तर पर ही बंद हुआ था।

मंगलवार को सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार

मंगलवार को सेंसेक्स 10.25 अंकों की बढ़त के बाद 38730.82 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं 2.70 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 11555.90 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी टूटा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed