फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Today on 27 August 2020: share market opening on thursday Sensex and nifty both started on positive note

Sensex Nifty Today: बाजार में बढ़त, सेंसेक्स ने छुआ 39,000 का स्तर, निफ्टी 11,600 के पार

Thu, 27 Aug 2020 09:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 27 Aug 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Today on 27 August 2020: share market opening on thursday Sensex and nifty both started on positive note
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज बढ़त - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 185.64 अंक यानी 0.48 फीसदी ऊपर 39259.56 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.48 फीसदी यानी 55.85 अंकों की बढ़त के साथ 11605.45 के स्तर पर खुला। बुधवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ही कमाल किया। छह महीने बाद सेंसेक्स ने 39,000 का स्तर पार किया और निफ्टी भी 11,500 के ऊपर चला गया।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों का हाल
बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिका का बाजार डाउ जोंस 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 83.48 अंक ऊपर 28,331.90 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 2.13 फीसदी बढ़त के साथ 250.14 अंक ऊपर 11,971.90 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 1.02 फीसदी बढ़त के साथ 35.11 पॉइंट ऊपर 3,478.73 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.29 फीसदी बढ़त के साथ 9.66 अंक ऊपर 3,339.40 पर बंद हुआ था। साथ ही यूके, जर्मनी और फ्रांस का बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इचर मोटर्स, श्री सीमेंट, हीरो मोटोकॉर्प, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज ऑटो और भारती एयरटेल के अतिरिक्त सभी शेयर हरे निशान पर खुले। शीर्ष शेयरों में एक्सिस बैंक, ब्रिटानिया, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, ओएनजीसी, इंफ्राटेल, कोल इंडिया, अडाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, हिंडाल्को, गेल, एसबीआई, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और डॉक्टर रेड्डी शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, आईटी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 219.61 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के बाद 39,293.53 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 59.70 अंक यानी 0.52 फीसदी ऊपर 11609.30 के स्तर पर था।


पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
कल बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के दौरान 39,111.55 अंक के दिन के उच्च सतर को छूने के बाद कारोबार की समाप्ति पर 230.04 अंक यानी 0.59 फीसदी बढ़कर 39,073.92 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 77.35 अंक यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 11,549.60 पर बंद हुआ।

बुधवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार मजूबती के साथ खुला था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 98.87 अंकों की बढ़त के साथ 38,943 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 30.60 अंकों की तेजी के साथ 11,502 पर ट्रेड कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed