{"_id":"5f39ffd08ebc3e4ad6109b53","slug":"share-market-opening-on-monday-sensex-nifty-started-on-a-positive-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Nifty Today August 17th: 189 अंकों की बढ़त पर हुई सेंसेक्स की शुरुआत, जानिए इस सप्ताह किन कारकों से प्रभावित होगा बाजार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Nifty Today August 17th: 189 अंकों की बढ़त पर हुई सेंसेक्स की शुरुआत, जानिए इस सप्ताह किन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
Mon, 17 Aug 2020 09:26 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 189.17 अंक यानी 0.50 फीसदी ऊपर 38066.51 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.52 फीसदी यानी 57.65 अंकों की बढ़त के साथ 11236.05 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
विश्लेषकों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार की चाल इस सप्ताह देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच नए रुझानों, वैश्विक संकेतों और कॉरपोरेट आय से तय होगी। पिछले सप्ताह आए वृहद आर्थिक आंकड़ों से धीमे आर्थिक सुधार और उच्च मुद्रास्फीति के संकेत मिलते हैं। ऐसे में विश्लेषकों का मानना है कि बाजार में आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव जारी रहेंगे और वृद्धि को पटरी पर लाने के लिए प्रतिभागियों को सरकार से अगले दौर के राहत उपायों की उम्मीद होगी। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, 'सरकार द्वारा एक और प्रोत्साहन पैकेज के संकेत से बाजारों को फायदा होगा। वहीं दूसरी तरफ निवेशकों की कंपनी की आय पर नजर बनी रहेगी।'
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एल एंड टी, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, जी लिमिटेड, एम एंड एम, कोल इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, बजाज फिन्सर्व और टीसीएस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंफ्राटेल, टाटा मोटर्स, रिलायंस और टाटा स्टील लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, आईटी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 184.73 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के बाद 38062.07 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 70.50 अंक यानी 0.63 फीसदी ऊपर 11248.90 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन भारी गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 433.15 अंक नीचे 37877.34 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.08 फीसदी नीचे 122.05 अंकों की गिरावट के साथ 11178.40 के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 110.97 अंक यानी 0.29 फीसदी ऊपर 38421.46 के स्तर पर था और निफ्टी 0.31 फीसदी यानी 34.85 अंकों की बढ़त के साथ 11335.30 के स्तर पर खुला था।