फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening on monday Nifty Sensex started on a positive note

मामूली बढ़त पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 38,100 और निफ्टी 11,000 के ऊपर

Mon, 27 Jul 2020 09:20 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 27 Jul 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
share market opening on monday Nifty Sensex started on a positive note
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 23.43 अंक यानी 0.06 फीसदी ऊपर 38152.33 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.16 फीसदी यानी 17.85 अंकों की बढ़त के साथ 11212 के स्तर पर खुला। कंपनियों के तिमाही नतीजे और अमेरिका-चीन संबंधों से जुड़े घटनाक्रमों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा चाल होगी। साथ ही निवेशकों की निगाह कोरोना वायरस महामारी के रुख पर भी रहेगी।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज रिलायंस एशियन पेंट्स, बीपीसीएल, टाटा स्टील, गेल, टीसीएस, एल एंड टी, बजाज फाइनेंस और टेक महिंद्रा की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, श्री सीमेंट, जी लिमिटेड, इंफोसिस, यूपीएल, विप्रो, मारुति और अडाणी पोर्ट्स के शेयर गिरावट पर खुले।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक और फाइनेंस सर्विसेज के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें मेटल, फार्मा, एफएमसीजी, ऑटो, आईटी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, रियल्टी और मीडिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 146.44 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद 38275.34 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 30.85 अंक यानी 0.28 फीसदी ऊपर 11225 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन मामूली गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 11.57 अंक नीचे 38128.90 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.19 फीसदी नीचे 21.30 अंकों की गिरावट के साथ 11194.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 


शुक्रवार को लाल निशान पर खुला था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट पर हुई थी। सेंसेक्स 260.66 अंक यानी 0.68 फीसदी नीचे 37879.81 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.77 फीसदी यानी 86.35 अंकों की गिरावट के साथ 11129.10 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed