{"_id":"62c7abecda65cb04c907e82d","slug":"share-market-opening-indian-market-continues-to-rise-sensex-rises-350-points-nifty-also-crosses-16250","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Opening: सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 16250 के पार, M&M और Hind Zinc तीन प्रतिशत तेज","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Share Market Opening: सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 16250 के पार, M&M और Hind Zinc तीन प्रतिशत तेज
Fri, 08 Jul 2022 10:13 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 08 Jul 2022 10:13 AM IST
सार
अमेरिकी बाजारों में भी मजबूती बनी हुई है। डाओ जोंस भी 350 रुपए मजबूत हुआ है। वहीं, नैस्डेक में 2.25 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार
- फोटो : pixabay
विस्तार
ग्लोबल बाजारों में मजबूती दिखने के बाद भारतीय शेयर बाजार भी मजबूती के साथ खुले हैं। शुक्रवार की सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर सेंसेक्स 259.32 (0.48%) अंक की मजबूती के साथ 54,437.78 के साथ कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी 68.40 (0.42%) अंक चढ़कर 16,201.30 पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
अमेरिकी बाजारों में भी मजबूती बनी हुई है। डाओ जोंस भी 350 रुपए मजबूत हुआ है। वहीं, नैस्डेक में 2.25 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। बाजार में तेजी का एक कारण आईटी शेयरों में मजबूती भी है। 10 साल की बॉन्ड यील्ड अब 3 फीसदी के पास पहुंच गई है। सभी सेक्टरों में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है और एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने में आई है।
विज्ञापन
वहीं यूरोप के बाजार भी 2 प्रतिशत तक मजबूत होकर बंद हुए हैं। एशियाई बाजारों में भी लगभग 150 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। SGX Nifty भी हरे निशान में कारोबार कर रहा है। बाजार में अब तक के कारोबार में M&M और हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में तीन प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन