फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening in red mark on first working day of the week

बाजार में जारी गिरावट का सिलसिला, 33000 पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 220 अंक नीचे

Mon, 15 Jun 2020 12:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 15 Jun 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
share market opening in red mark on first working day of the week
शेयर मार्केट

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 220.92 अंक (0.65 फीसदी) नीचे 33669.97 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.63 फीसदी यानी 62.75 अंकों की गिरावट के साथ 9910.15 के स्तर पर खुला। बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। दोपहर 12.37 बजे सेंसेक्स 780.70 अंकों की गिरावट के बाद 33000.19 और निफ्टी 220.50 अंकों की गिरावट के बाद 9752.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों का हाल
शुक्रवार अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। डाउ जोंस 1.90 फीसदी की बढ़त के साथ 477.37 अंक ऊपर 25,605.50 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 1.01 फीसदी बढ़त के साथ 96.08 अंक ऊपर 9,588.81 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 1.31 फीसदी बढ़त के साथ 39.21 अंक ऊपर 3,041.31 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.07 फीसदी गिरावट के साथ 2.00 अंक नीचे 2,917.74 पर बंद हुआ था। वहीं इटली और फ्रांस के बाजार में भी बढ़त रही।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज हिंडाल्को, डॉक्टर रेड्डी, नेस्ले इंडिया, टाइटन, ग्रासिम, विप्रो, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर बढ़त पर खुले। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, एल एंड टी, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई और मारुति के शेयरों की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस के शेयर में गिरावट
13 जून को जियो प्लेटफॉर्म्स में अमेरिकी इन्वेस्टमेंट फर्म टीपीजी कैपिटल ने 4546.80 करोड़ का निवेश किया। उसने कंपनी में 0.93 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। साथ ही L Catterton ने भी कंपनी में 1894 करोड़ का निवेश किया है। उसने जियो में 0.39 फीसदी हिस्सेदारी ली है। इसके बाद आज रिलायंस का शेयर 1565 के स्तर पर खुला, जो शुक्रवार को 1588.80 के स्तर पर बंद हुआ था। सुबह 10.15 बजे इसमें 6.50 अंक (0.41 फीसदी) की गिरावट देखी गई और यह 1582.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा, मीडिया और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें ऑटो, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 110.34 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के बाद 33670.55 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 53.55 अंक यानी 0.54 फीसदी नीचे 9919.35 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर की उथल-पुथल के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 242.52 अंक ऊपर 33780.89 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.72 फीसदी बढ़कर 70.90 अंक ऊपर 9972.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 


शुक्रवार को भी लाल निशान पर खुला था बाजार 
शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट पर हुई थी। सेंसेक्स 865.18 अंक (2.58 फीसदी) नीचे 32867.19 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 2.77 फीसदी यानी 274 अंकों की गिरावट के साथ 9628 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed