फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE, Sensex, Nifty Stock Market Today News in Hindi: share market opening

Share Market Today: लॉकडाउन के बाद भी बाजार में उछाल, निवेशकों को 4.58 लाख करोड़ का मुनाफा

Thu, 26 Mar 2020 12:57 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 26 Mar 2020 12:57 PM IST
सार

  • आर्थिक पैकेज की उम्मीद से शेयर बाजार बढ़त पर खुला।
  • सेंसेक्स 348.63 अंक बढ़कर 28884.41 के स्तर पर खुला।
  • एनएसई का निफ्टी 120.65 अंक के उछाल के साथ 8438.50 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
BSE, Sensex, Nifty Stock Market Today News in Hindi: share market opening
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 348.63 अंक यानी 1.22 फीसदी की बढ़त के साथ 28884.41 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 120.65 अंक यानी 1.45 फीसदी की बढ़त के साथ 8438.50 के स्तर पर खुला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। आर्थिक पैकेज की उम्मीद से बाजार में तेजी देखी जा रही है। बुधवार को पिछले 10 साल में सेंसेक्स में एक दिन में सबसे अधिक उछाल आया था। निवेशकों को 4.58 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। बीएसई का मार्केट कैप ( बाजार पूंजीकरण ) 1,13,04,448.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दिनभर के अपड्ट्स
12:52 PM -
सेंसेक्स 1475.65 अंक बढ़कर 30011.43 के स्तर पर है। निफ्टी 380.10 अंक की बढ़त के बाद 8697.95 के स्तर पर है।
10.40 AM - सेंसेक्स में 1409.74 अंक ( 4.94 फीसदी ) का उछाल आया। यह 29945.52 के स्तर पर है। निफ्टी 361.80 अंक ( 4.35 फीसदी ) बढ़कर 8679.65 के स्तर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10.00 AM - बीएसई का सेंसेक्स 1048.09 अंकों की तेजी के साथ 29583.87 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 248.60 अंकों की बढ़त के बाद 8566.45 के स्तर पर है।
9.32 AM - सेंसेक्स 567.30 अंक की तेजी के साथ 29103.08 और निफ्टी 146.20 अंक की बढ़त के बाद 8464 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज इंडसइंड बंक, सन फार्मा, इंफोसिस, बजाज फिन्सर्व, हिंडाल्को, एनटीपीसी, एचडीएफसी, डॉक्टर रेड्डी और इंफ्राटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं ग्रासिम, जेएसडब्ल्यू स्टील, गेल, भारती एयरटेल, आईओसी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें बैंक, मेटल, फार्मा, आईटी, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

वैश्विक बाजारों में भी तेजी 
बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार डाउ जोंस 496 अंक यानी 2.39 फीसदी की बढ़त के साथ 21,200.60 पर बंद हुआ। एस एंड पी 28.23 अंक यानी 1.15 फीसदी की तेजी के साथ 2,475.56 पर बंद हुआ। साथ ही यूरोपियन शेयर बाजार में भी तेजी दर्ज की गई। हालांकि, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.45 फीसदी गिरावट के साथ 33.56 अंक नीचे 7,384.30 पर बंद हुआ। ज्यादातर इंडेक्स तेजी के साथ ही बंद हुए थे। एशियाई बाजारों की बात करें, तो जापान के शेयर इंडेक्स निक्केई और हांगकांग के शेयर इंडेक्स रेड जोन में ट्रेड कर रहे हैं। दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ खुले। 

कोरोना का बाजार में असर
देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इससे दुनिया भर के बाजारों पर गहरा असर पड़ा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी तक इससे 606 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 12 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही 14 अप्रैल तक पूरे देश में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर चुके हैं।

अमेरिकी सीनेट ने बचाव पैकेज को मंजूरी दी
अमेरिकी सीनेट ने बुधवार को देश के अब तक के सबसे बड़े बचाव पैकेज को मंजूरी दी। कोरोना वायरस के कारण खराब हो रही अर्थव्यवस्था, खस्ताहाल अस्पताल और संकट से जूझ रहे अमेरिकियों के लिए दो हजार अरब डॉलर के पैकेज को अनुमति दी गई है। 

शुरुआती कारोबार में रुपया 13 पैसे मजबूत
शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे सुधरकर 75.81 पर खुला। कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रोत्साहन पैकेज दिए जाने के आश्वासन और शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के साथ खुलने से निवेशकों की धारणा में सुधार देखा गया।


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 537.93 अंक यानी 1.89 फीसदी की बढ़त के बाद 29073.71 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 133.15 अंक यानी 1.60 फीसदी की बढ़त के बाद 8451 के स्तर पर था। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था सेंसेक्स
पिछले कारोबारी दिन आर्थिक पैकेज की उम्मीद से सेंसेक्स 1861.75 अंक यानी 6.98 फीसदी की बढ़त के साथ 28,536 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 496.75 अंक यानी 6.37 फीसदी की बढ़त के साथ 8298 के स्तर पर बंद हुआ था। निवेशकों को 4.23 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। 

बुधवार को ऐसा रहा शेयर बाजार का हाल
बुधवार को बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 255.73 अंक यानी 0.96 फीसदी की बढ़त के साथ 26929.76 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 84.35 अंक यानी 1.08 फीसदी की बढ़त के साथ 7885.40 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2:22 बजे सेंसेक्स और निफ्टी तेजी से बढ़े। सेंसेक्स में 1901 अंक यानी 7.13 फीसदी की बढ़त आई और यह 28575.28 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 512.35 अंक बढ़कर 8313.40 के स्तर पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed