फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening in flat on tuesday nifty above 11000

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, डॉलर के मकाबले 71.51 के स्तर पर खुला रुपया

Tue, 20 Aug 2019 09:38 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 20 Aug 2019 09:38 AM IST
सार

  • सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला बाजार
  • 28.28 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 37,430.77 के स्तर पर खुला
  • 1.30 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11,055.20 के स्तर पर खुला

विज्ञापन
share market opening in flat on tuesday nifty above 11000

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 28.28 अंकों की बढ़त के बाद 37,430.77 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 1.30 अंकों की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,055.20 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो जी एंटरटेनमेंट, इंफोसिस, एम एंड एम, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं ब्रिटानिया, यस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईओसी, भारती इंफ्रा, कोल इंडिया, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले। 

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो एफएमसीजी और मेटल लाल निशान पर खुले। वहीं आईटी ऑटो, इंफ्रा और फार्मा की सकारात्मक शुरुआत हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 104.15 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 37,506.64 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 27.60 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11,081.50 के स्तर पर था। 

71.51 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.51 के स्तर पर खुला। सोमवार को रुपया 71.43 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 206.35 अंकों की बढ़त के बाद 37,556.68 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 61.80 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11,109.60 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 52.16 अंकों की बढ़त के बाद 37,402.49 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 6.10 अंकों की बढ़त के बाद 11,053.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed