सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपया 68.97 के स्तर पर
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 3.70 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के बाद 39690.20 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.90 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 11867.50 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो, एचपीसीएल, बीपीसीएल, ओएनजीसी, इंफोसिस, मारुति सुजुकी और एशियन पेंट्स के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें यस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा मोटर्स के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें को मंगलवार को एफएमसीजी और एनर्जी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें फार्मा, मेटल, ऑटो और आईटी शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 57.63 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39744.13 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 7.90 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11873.50 के स्तर पर था।
68.90 के स्तर पर खुला रुपया
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 68.97 के स्तर पर खुला। इससे पहले सोमवार को रुपया 68.95 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 201.06 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के बाद 39595.70 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.80 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 11846.70 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 291.66 अंकों की बढ़त के साथ 39686.50 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.70 अंकों की बढ़त के बाद 11865.60 के स्तर पर बंद हुआ था।