फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening Bell Sensex Nifty Trading Bombay Stock Exchange NSE SEBI Share Gain Loose Hindi News

Share Market Opening: मामूली गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में सूचीबद्ध कंपनियों का हाल जानिए

Thu, 19 Jun 2025 09:17 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: बशु जैन Updated Thu, 19 Jun 2025 09:17 AM IST
सार

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 138.64 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 81,444.66 अंक पर बंद हुआ था। जबकि एनएसई निफ्टी 41.35 अंक या 0.17 प्रतिशत गिरकर 24,812.05 अंक पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं आज का हाल...। 

विज्ञापन
Share Market Opening Bell Sensex Nifty Trading Bombay Stock Exchange NSE SEBI Share Gain Loose Hindi News
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट रही। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 253.62 अंक गिरकर 81191.04 पर खुला। जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 73.95 अंक गिरकर 24738.10 पर खुला। हालांकि, बाद में दोनों बेंचमार्क सूचकांकों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और वे सपाट कारोबार कर रहे थे। बीएसई बेंचमार्क 39.09 अंक बढ़कर 81,483.75 पर और निफ्टी 22.70 अंक बढ़कर 24,835.70 पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 86.57 पर आ गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Flight Diverted: दिल्ली से लेह जा रहे इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग; हैदराबाद-तिरुपति फ्लाइट में तकनीकी खराबी

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर


https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/06/19/whatsapp-image-2025-06-19-at-92429-am_68538a25a23de.jpeg

विज्ञापन
विज्ञापन




किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में से टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा स्टील और पावर ग्रिड प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयर रहे। टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और लार्सन एंड टूब्रो लाभ में रहे।

एशियाई बाजारों में आई गिरावट
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग नकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख पर बंद हुए।

क्या है विशेषज्ञों की राय?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष की खबरें आने तक निफ्टी के लिए 24,500-25,000 का दायरा बरकरार रहने की संभावना है। अगर तनाव कम होने की खबरें आती हैं, तो निफ्टी इस दायरे के ऊपर निकल जाएगा। अगर तनाव बढ़ने की खबरें आती हैं, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य में परेशानियों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल, तो निफ्टी के लिए 24,500 स्तर पर बने रहना मुश्किल होगा।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत तापसे ने बाजार खुलने से पहले कहा कि पश्चिम एशिया के हालात गंभीर बने हुए हैं। इससे घरेलू शेयर बाजारों में नरमी या कमजोरी देखी जा सकती है। भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता कच्चे तेल की कीमतें होंगी, जो युद्ध शुरू होने के बाद से ही बढ़ रही हैं। अगर युद्ध लंबा खिंचता है तो तेल के आयात बिल में बढ़ोतरी होगी। अमेरिकी फेडरल बैंक ने दरों को स्थिर रखने के निर्णय लिया। इसके कारण यह घबराहट जारी रहने की संभावना है, लेकिन साल के अंत तक दो बार दरों में कटौती की उम्मीद है। 

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 76.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत गिरकर 76.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 890.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 1,091.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 138.64 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,444.66 पर बंद हुआ। निफ्टी 41.35 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,812.05 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed