फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening Bell Sensex Nifty Trading Bombay Stock Exchange NSE SEBI Share Gain loose Hindi News

Share Market Opening Bell: हरे निशान में खुला शेयर बाजार, निफ्टी में भी उछाल; जानिए कारोबार से जुड़े अपडेट

Wed, 04 Jun 2025 09:46 AM IST
बशु जैन बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: बशु जैन Updated Wed, 04 Jun 2025 09:46 AM IST
सार

घरेलू शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 192.73 अंक के साथ 80,930.24 रहा। ऐसे ही एनएसई निफ्टी 9.55 अंक चढ़कर 24,552.05 रहा।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell Sensex Nifty Trading Bombay Stock Exchange NSE SEBI Share Gain loose Hindi News
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : Agency

विस्तार

दो दिन की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 192.73 अंक के साथ 80,930.24 रहा। ऐसे ही एनएसई निफ्टी 9.55 अंक चढ़कर 24,552.05 रहा। मंगलवार को सेंसेक्स 636.24 अंक या 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 80,737.51 पर बंद हुआ। जबकि एनएसई निफ्टी 174.10 अंक या 0.70 फीसदी गिरकर 24,542.50 पर आ गया था। 

विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स फर्मों में 30 में 22 शेयर हरे निशान पर खुले। एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टूब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और नेस्ले हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, कोटेक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। 

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/06/04/whatsapp-image-2025-06-04-at-95556-am_683fcaf2dc81d.jpeg

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है विशेषज्ञों की राय?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय शेयर बाजारों में सतर्कतापूर्ण तेजी वैश्विक संकेतों और घरेलू प्रवर्तकों से प्रभावित है। बैंकिंग और बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने कहा कि व्यापार सौदों की घोषणा और इस सप्ताह के अंत में अमेरिका और चीन के बीच बातचीत की उम्मीदें बढ़ रही है। इससे व्यापार और टैरिफ पर दोनों देशों के बीच नरमी की स्थिति बन सकती है। उन्होंने कहा कि टैरिफ संबंधी चिंताओं के बावजूद अमेरिकी बाजार लचीले बने हुए हैं। इन बाजारों में लगातार दूसरे सत्र में भी बढ़त दर्ज की गई है क्योंकि खुदरा निवेशक गिरावट पर खरीदारी जारी रखे हुए हैं। 


भारत के बाजारों में मिले-जुले संकेत
बग्गा ने बताया कि भारतीय बाजार भी मिले-जुले संकेतों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में प्रमोटरों की ओर से 5 अरब डॉलर से अधिक की ब्रिकी देखी गई है। यह बाजार के लिए निराशाजनक है। हालांकि 5 ट्रिलियन डॉलर के बाजार में इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है।  

ब्याज दरों में कटौती से भारतीय बाजारों में उम्मीद 
ब्लॉक डील के कारण सप्ताह के पहले दो दिनों में विदेशी निवेशकों की स्थिति नकारात्मक रही है। यह बाजारों के लिए बड़ी परेशानी है। हालांकि, शुक्रवार को आरबीआई की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से कुछ आशा जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed