फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening Bell: Flat start of stock market Sensex-Nifty in red mark on first trading day of week

Share Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में उठापटक; गिरकर उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी संभला

Mon, 11 Aug 2025 09:28 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 11 Aug 2025 09:28 AM IST
सार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में उठापटक देखने को मिली। शुरू में शेयर बाजार ने सपाट शुरुआत की। फिर यह लाल निशान पर पहुंच गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही इसने वापसी की और उछलकर हरे निशान पर आ गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे बढ़कर 87.55 पर पहुंचा।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell: Flat start of stock market Sensex-Nifty in red mark on first trading day of week
बाजार का हाल - फोटो : ANI

विस्तार

नए विदेशी निवेश और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में हरियाली देखी गई। सपाट स्तर खुला शेयर बाजार ने शुरुआत लाल निशान की ओर गोता लगाया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसने वापसी कर ली। फिलहाल बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे हैं। एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख ने शेयर बाजारों में आशावाद को और बढ़ावा दिया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 104.84 अंक चढ़कर 79,962.63 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 55.85 अंक बढ़कर 24,419.15 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक, ट्रेंट, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में बढ़त देखी गई। हालांकि, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व पिछड़ते नजर आए गए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,932.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत गिरकर 66.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, 'निफ्टी ने लगातार छठे हफ्ते गिरावट का सिलसिला जारी रखा, जिसमें पहली तिमाही के सुस्त नतीजों के बीच भारत पर ट्रंप के व्यापार युद्ध का असर पड़ने के बाद डर और सावधानी हावी रही। आज वॉल स्ट्रीट से सकारात्मक संकेतों के चलते सूचकांक को राहत मिल सकती है, जिसे सितंबर में फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की नई उम्मीदों और शुक्रवार को एफआईआई की ओर से शुद्ध खरीदार (1,933 करोड़ रुपये) बनने से समर्थन मिला है।'

बीते कारोबारी दिन का हाल
इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 765.47 अंक या 0.95 फीसदी गिरकर 79,857.79 पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 232.85 अंक या 0.95% गिरकर 24,363.30 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed