{"_id":"6826b6f7b8fc468d080f8209","slug":"share-market-opening-bell-domestic-stock-market-opened-on-red-mark-sensex-nifty-today-know-all-in-hindi-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Opening Bell: लाल निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार; सेसेक्स लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Share Market Opening Bell: लाल निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार; सेसेक्स लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट
Fri, 16 May 2025 09:24 AM IST
अभिषेक दीक्षित
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 16 May 2025 09:24 AM IST
सार
इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बीएसई सेंसेक्स 1,200.18 अंक या 1.48 फीसदी उछलकर सात महीने के उच्चतम स्तर 82,530.74 अंक पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 395.20 अंक या 1.60 फीसदी बढ़कर सात महीने के उच्चतम स्तर 25,062.10 अंक पर पहुंच गया। अब जानिए आज का हाल...
विज्ञापन
Share Market
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
पिछले कारोबारी सत्र में तेज उछाल के बाद मुनाफावसूली के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। आईटी शेयरों में बिकवाली और एशियाई बाजारों में काफी हद तक कमजोर रुख की वजह से बाजार में गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 252.97 अंक गिरकर 82,277.77 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 67.6 अंक गिरकर 24,994.50 अंक पर आ गया।
विज्ञापन
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। इटरनल, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व में तेजी देखी गई। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 5,392.94 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
यह भी पढ़ें- IMF: 'पाकिस्तान को मदद आतंकवाद के वित्तपोषण से कम नहीं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएमएफ से की यह अपील
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी हरे निशान पर था। गुरुवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए।
विज्ञापन
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन