{"_id":"6826f2f286cecd058500afe6","slug":"imf-must-rethink-assistance-to-pakistan-rajnath-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMF: 'पाकिस्तान को मदद आतंकवाद के वित्तपोषण से कम नहीं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएमएफ से की यह अपील","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IMF: 'पाकिस्तान को मदद आतंकवाद के वित्तपोषण से कम नहीं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएमएफ से की यह अपील
Fri, 16 May 2025 01:40 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 16 May 2025 01:40 PM IST
सार
Rajnath Singh: गुजरात के भुज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्यकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत नहीं चाहता कि आईएमएफ को दिए जाने वाले उसके धन का इस्तेमाल प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान या किसी अन्य देश में आतंकवादी बुनियादी ढांचा तैयार करने में किया जाए। रक्षा मंत्री ऐसा क्यों कहा, आइए जानते हैं विस्तार से।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर फिर से पुनर्विचार करने की अपील की है। केंद्रीय मंत्री ने आशंका जताई है कि पाकिस्तान इस राशि का दुरुपयोग आतंकी गतिविधियों को संचालित करने में कर सकता है।
विज्ञापन
गुजरात के भुज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्यकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत नहीं चाहता कि आईएमएफ को दिए जाने वाले उसके धन का इस्तेमाल प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान या किसी अन्य देश में आतंकवादी बुनियादी ढांचा तैयार करने में किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि आज के समय में पाकिस्तान को किसी भी तरह की वित्तीय सहायता आतंकवाद के वित्तपोषण से कम नहीं है।’’ उन्होंने कहा, "भारत चाहेगा कि आईएमएफ पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की सहायता पर पुनर्विचार करे और भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता देने से परहेज करे।"
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत के सशस्त्र बलों ने न केवल दुश्मन पर दबदबा बनाया बल्कि उन्हें खत्म करने में भी सफलता प्राप्त की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए भारतीय वायु सेना की सराहना की।
"हमारी वायु सेना ने अपनी वीरता, साहस और गौरव से नई और महान ऊंचाइयों को छुआ है।" सिंह आज सुबह समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए भुज वायुसेना स्टेशन पहुंचे। यहां स्थित वायुसेना का अड्डा उन सैन्य बुनियादी ढांचे में से एक था, जिसे पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच चार दिनों तक चले टकराव के दौरान निशाना बनाया था।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन