बुधवार को लाल निशान पर खुला बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 47.14 अंकों की गिरावट के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11.50 अंकों की गिरावट के साथ खुला।
39702.59 के स्तर पर खुला सेंसेक्स
बुधवार को 47.14 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 39702.59 के स्तर पर खुला। बात अगर निफ्टी की करें तो सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन 11.50 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 11917.30 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो एचडीएफसी, टीसीएस, गेल, एचडीएफसी बैंक, और एल एंड टी के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, वेदांता, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और अल्ट्राटेक सीमेंट के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आईटी और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले।
प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 21.59 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39771.32 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 12.50 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट हुई थी, जिसके बाद ये 11916.30 के स्तर पर था।
गिरावट के साथ हुई रुपये की शुरुआत
बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया गिरावट के साथ खुला। इस गिरावट के बाद रुपया 69.75 के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया 69.69 के स्तर पर बंद हुआ था।