फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 29th June 2021opened flat

Sensex, Nifty Today: बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स में मामूली तेजी, निफ्टी में गिरावट

Tue, 29 Jun 2021 09:27 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 29 Jun 2021 09:27 AM IST
सार

सेंसेक्स 7.06 अंकों (0.01 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 52742.65 के स्तर पर खुला। निफ्टी 6.40 अंकों (0.04 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 15808.30 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 29th June 2021opened flat
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 7.06 अंकों (0.01 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 52742.65 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.40 अंकों (0.04 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 15808.30 के स्तर पर खुला। आज 1234 शेयरों में तेजी आई, 542 शेयरों में गिरावट आई और 69 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन


वृहद आर्थिक आंकड़े, टीकाकरण की रफ्तार और वैश्विक रुख से इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार की दिशा तय होगी। इसके अलावा बाजार की निगाह मानसून की प्रगति पर भी रहेगी। 
विज्ञापन


बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण  
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 1,11,220.5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंफोसिस रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन घट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टाटा स्टील, सन फार्मा, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, एल एंड टी, आईटीसी, टाइटन, पावर ग्रिड और नेस्ले इंडिया  के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं मारुति, एम एंड एम, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, बजाज ऑटो, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाल निशान पर खुले। 


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 75.11 अंक (0.14 फीसदी) ऊपर 52810.70 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 7.30 अंक (0.05 फीसदी) ऊपर 15822.00 पर था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ 53074 के स्तर पर खुला और निफ्टी 40 अंकों (0.25 फीसदी) की बढ़त के साथ 15900 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
सोमवार को बाजार ने अपनी बढ़त गंवा दी और यह लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 189.45 अंक (0.36 फीसदी) गिरकर 52,735.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 45.65 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 15,814.70 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed