फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market, Sensex, Nifty, Stock Market Today 18th June 2021 Update market trading lower

Sensex, Nifty Today: बाजार ने गंवाई बढ़त, 52 हजार के नीचे सेंसेक्स, निफ्टी भी लुढ़का

Fri, 18 Jun 2021 11:34 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 18 Jun 2021 11:34 AM IST
सार

सुबह 11.26 बजे सेंसेक्स 363.66 अंकों (0.70 फीसदी) की गिरावट के साथ 51959.67 के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान निफ्टी 126.10 अंकों (0.80 फीसदी) की गिरावट के साथ 15565.30 के स्तर पर था।

विज्ञापन
Share Market, Sensex, Nifty, Stock Market Today 18th June 2021 Update market trading lower
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI

विस्तार

मिश्रित वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। लेकिन फिर सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट आई और कारोबार के दौरान सेंसेक्स 722.22 अंक और निफ्टी 240.5 अंक तक लुढ़का। हालांकि सुबह 11.26 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 363.66 अंकों (0.70 फीसदी) की गिरावट के साथ 51959.67 के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 126.10 अंकों (0.80 फीसदी) की गिरावट के साथ 15565.30 के स्तर पर था। 

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 194.38 अंकों (0.37 फीसदी) की तेजी के साथ 52517.71 के स्तर पर खुला था। निफ्टी 50.60 अंकों (0.32 फीसदी) की बढ़त के साथ 15742 के स्तर पर खुला था। आज 1371 शेयरों में तेजी आई, 372 शेयरों में गिरावट आई और 45 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 374.71 अंक या 0.71 फीसदी के लाभ में रहा। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एसबीआई, एचडीएफसी, टाइटन, आईटीसी, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, टीसीएस और इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, मारुति, ओएनजीसी, बजाज औटो और एम एंड एम के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अडाणी समूह की कई कंपनियों के शेयर में आज भी गिरावट जारी है। अडाणी पावर लिमिटेड के शेयर में पांच फीसदी, अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड के शेयर में पांच फीसदी, अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर में पांच फीसदी और अडाणी टोटल गैस लिमिटेड के शेयर में भी पांच फीसदी की गिरावट है।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 202.16 अंक (0.39 फीसदी) ऊपर 52,525.49 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 63.60 अंक (0.41 फीसदी) ऊपर 15,755 पर था।

सेंसेक्स की टॉप-10 में से पांच कंपनियों को फायदा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1,01,389.44 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंफोसिस रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई, वहीं एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आइसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन घट गया।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 282.82 अंकों (0.54 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,219.16 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 89.30 अंकों (0.57 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,678.20 के स्तर पर खुला था। 


गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 178.65 अंकों (0.34 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,323.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 76.15 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 15,691.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed