फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing on monday with green mark, nifty around 12000

सप्ताह के दूसरे दिन भी चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, 12,000 के करीब पहुंचा निफ्टी

Tue, 11 Jun 2019 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 11 Jun 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
share market closing on monday with green mark, nifty around 12000

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 165.94 अंकों की बढ़त के साथ 39950.46 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 42.90 अंकों की बढ़त के साथ 11965.60 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिनभर के कारोबार के बाद मंगलवार को यस बैंक, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, जी एंटरटेनमेंट और इंडसइंड बैंक के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें इंडियाबुल्स हाउसिंग, सन फार्मा, एम एंड एम और टेक महिंद्रा के स्टॉक्स शामिल हैं।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान के साथ बंद हुए। इनमें ऑटो, बैंक, एनर्जी, मेटल, आईटी और इंफ्रा शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

39923.65 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स 

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 139.13 अंकों की बढ़त के साथ 39923.65 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.80 अंकों की बढ़त के बाद 11953.50 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को भी हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

इससे पहले सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 168.62 अंकों की बढ़त के साथ 39784.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52 अंकों की बढ़त के साथ 11922.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed