फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market closing in red mark sensex ended below 33300 nifty also down

550 अंक लुढ़ककर 33300 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

Mon, 15 Jun 2020 03:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 15 Jun 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
Share Market closing in red mark sensex ended below 33300 nifty also down
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर की उथल-पुथल के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 552.09 अंक नीचे 33228.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.60 फीसदी गिरकर 159.20 अंक नीचे 9813.70 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


लगातार बढ़ती जा रही है कोरोना के मरीजों की संख्या
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह बढ़कर 3,32,424 हो गई है। भारत में कोरोना वायरस से अब तक 9520 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 11,502 मामले मिले। देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस से 325 लोगों की मौत हुई। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री सीएम केजरीवाल ने कहा कि राज्य में दोबारा लॉकडाउन नहीं होगा।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज गेल, विप्रो, एचसीएल टेक, रिलायंस, सन फार्मा, एम एंड एम, हिंडाल्को और ओएनजीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील, बीपीसीएल, बजाज फिन्सर्व और आईटीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया, पीएसयू बैंक और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, ऑटो, मेटल, एफएमसीजी, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
आज सेंसेक्स 220.92 अंक (0.65 फीसदी) नीचे 33669.97 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.63 फीसदी यानी 62.75 अंकों की गिरावट के साथ 9910.15 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 12.37 बजे सेंसेक्स 780.70 अंकों की गिरावट के बाद 33000.19 और निफ्टी 220.50 अंकों की गिरावट के बाद 9752.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर की उथल-पुथल के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 242.52 अंक ऊपर 33780.89 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.72 फीसदी बढ़कर 70.90 अंक ऊपर 9972.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed