फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in red mark on monday due to decision on article 370

कश्मीर पर संशय के बीच शेयर बाजार धड़ाम, 400 से ज्यादा अंक टूटा सेंसेक्स

Mon, 05 Aug 2019 04:04 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 05 Aug 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
share market closing in red mark on monday due to decision on article 370

वैश्विक बाजार में मंदी, अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर और जम्मू-कश्मीर में चल रही अनिश्चितताओं के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के बाद को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 418.38 अंकों की गिरावट के बाद 36,699.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 134.80 अंकों की गिरावट के बाद 10,862.60 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने भारत के संविधान के अनुच्छेद 370 के खंड 1 के सिवा इस अनुच्छेद के सारे खंडों को रद्द करने की सिफारिश की। उन्होंने राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की सिफारिश की। कश्मीर को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहले हिस्से में जम्मू-कश्मीर होगा जहां विधानसभा होगी वहीं दूसरे हिस्से में लद्दाख होगा। जो पूरी तरह से एक केंद्रशासित प्रदेश होगा। इसका भारतीय शेयर बाजार पर भी असर पड़ा है। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद यस बैंक, यूपीएल, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, कोल इंडिया, टीसीएस और भारती एयरटेल के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लाल निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 465.38 अंक यानी 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 36,652.84 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 141.90 अंक यानी 1.29 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10,855.50 के स्तर पर खुला। इसके बाद बाजार के खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में गिरावट आई। सुबह करीब 11:20 बजे सेंसेक्स 650.80 अंक यानी 1.75 फीसदी की गिरावट के साथ 36,467.42 के स्तर पर पहुंच गया था। निफ्टी की बात करें, तो 198.45 अंक यानी 1.80 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10,798.90 के स्तर पर था। 

शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 118.69 अंकों की बढ़त के बाद 37,137.01 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 17.40 अंकों की बढ़त के बाद 10,997.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed