फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market closing in red mark for fourth consecutive day sensex below 41000

लगातार चौथे कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, 41,000 के नीचे सेंसेक्स

Tue, 18 Feb 2020 03:53 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 18 Feb 2020 03:53 PM IST
सार

  • दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 161.31 अंकों की गिरावट के बाद 40,894.38 के स्तर पर बंद हुआ।
  • निफ्टी 53.30 अंकों की गिरावट के बाद 11,992.50 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Share Market closing in red mark for fourth consecutive day sensex below 41000
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। आज लगातार चौथे दिन बाजार गिरावट पर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 161.31 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के बाद 40,894.38 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 53.30 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के बाद 11,992.50 के स्तर पर बंद हुआ है। 

विज्ञापन

इसलिए आई गिरावट

कोरोनावायरस का आतंक इस कदर छा गया है कि इसकी वजह से शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखी जा रही है। इसके चलते निवेशकों का रुख भी सावधानी भरा बना हुआ है। चीन में घातक कोरोनावायरस से 98 और लोगों की मौत हो जाने से संक्रमण से मरने वालों की संख्या मंगलवार को 1,868 हो गई और अभी तक इसके कुल 72,436 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इसके अतिरिक्त निराशाजनक तिमाही नतीजे और एशियाई बाजारों से मिले गिरावट के संकेत की वजह से भी बाजार प्रभावित हुआ। एजीआर का मामला भी गिरावट के कारकों में से एक है। टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों के साथ-साथ बैंकों के शेयरों को लेकर भी निवेशक सतर्क रहे। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को जी लिमिटेड, कोल इंडिया, बीपीसीएल, गेल, अडाणी पोर्ट्स, एसबीआई, सिप्ला, इंफोसिस और पावर ग्रिड के शेयर बढ़त पर बंद हुए। वहीं यस बैंक, इंफ्राटेल, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, ग्रासिम, यूपीएल, मारुति और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर गिरावट पर बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें रियल्टी, मेटल, प्राइवेट बैंक, ऑटो, फार्मा, पीएसयू बैंक और एफएमसीजी शामिल हैं।

40,929.06 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 126.63 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के बाद 40,929.06 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 40.55 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के बाद 12,005.25 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे सेंसेक्स 408.98 अंकों की गिरावट के बाद 40,646.71 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 123.35 अंक यानी 1.02 फीसदी की गिरावट के बाद 11,922.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

पिछले कारोबारी दिन मामूली बढ़त पर खुला था बाजार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 12.51 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के बाद 41,270.25 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14.25 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के बाद 12,127.70 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed