{"_id":"5eb3e0602f49452e2a57f346","slug":"share-market-closing-in-red-mark-after-trading-whole-day-nifty-below-9200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर के कारोबार के बाद गिरावट पर बंद हुआ बाजार, निफ्टी 9200 से भी नीचे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
दिनभर के कारोबार के बाद गिरावट पर बंद हुआ बाजार, निफ्टी 9200 से भी नीचे
Thu, 07 May 2020 03:48 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 07 May 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 242.37 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 31443.38 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 71.85 अंक यानी 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 9199.05 के स्तर पर बंद हुआ। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर आज मुद्रा बाजार बंद रहे।
विज्ञापन
कोरोना से प्रभावित बाजार
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3561 नए मामले सामने आए हैं और 89 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 52,952 हो गई है, जिनमें 35,902 सक्रिय हैं, 15,267 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1783 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंफ्राटेल, अडाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एम एंड एम, रिलायंस, एक्सिस बैंक, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बीपीसीएल, एनटीपीसी, ओएनजीसी, गेल, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, जी लिमिटेड, यूपीएल, टाइटन और बजाज ऑटो के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी, मेटल और आईटी शामिल है।
दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
आज शेयर बाजार शेयर बाजार गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 263.56 अंक नीचे 31422.19 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 83 अंक नीचे 9187.90 के स्तर पर खुला था।
इसके बाद दोपहर 2.41 बजे सेंसेक्स 0.63 फीसदी यानी 200.75 अंकों की गिरावट के बाद 31485 के स्तर पर पहुंच गया था और निफ्टी 59.40 अंक यानी 0.64 फीसदी नीचे 9211.50 पर था।
बुधवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 232.24 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 31685.75 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 65.30 अंक यानी 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 9270.90 के स्तर पर बंद हुआ था।