फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark on tuesday sensex nifty high

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन आई बाजार में तेजी, 1028 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स

Tue, 31 Mar 2020 03:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 31 Mar 2020 03:46 PM IST
सार

  • आज शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स 1028.17 अंक बढ़कर 29468.49 के स्तर पर बंद हुआ।
  • एनएसई का निफ्टी 316.65 अंक बढ़कर 8597.75 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
share market closing in green mark on tuesday sensex nifty high
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1028.17 अंक यानी 3.62 फीसदी की बढ़त के साथ 29468.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 316.65 अंक यानी 3.82 फीसदी की बढ़त के साथ 8597.75 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बीपीसीएल, ब्रिटानिया, गेल, ओएनजीसी, यूपीएल, हिंडाल्को, रिलायंस, आईटीसी, टेक महिंद्रा और विप्रो के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंडसइंड बैंक, सिप्ला, जि लिमिटेड, बजाज फिन्सर्व, मारुति, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक और अडाणी पोर्ट्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, ऑटो, रियल्टी, आईटी, मेटल, पीएसयू बंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए आई तेजी
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखने को मिली। इसकी वजह से घरेलू बाजार में भी बढ़त देखी गई है। अमेरिका का डाउ जोंस 3.19 फीसदी की बढ़त के साथ 690.70 अंक ऊपर 22,327.50 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक 3.62 फीसदी बढ़त के साथ 271.77 अंक ऊपर 7,774.15 पर बंद हुआ। एसएंडपी 3.35 फीसदी बढ़त के साथ 85.18 अंक चढ़कर 2,626.65 पर बंद हुआ। फ्रांस के सीएसी बढ़त के साथ 4,378.51 अंको पर बंद हुआ।

फिच और मूडीज सहित अन्य रेटिंग एजेंसियों ने भारत के ग्रोथ रेट अनुमान को हाल में कम किया है, लेकिन इकोनॉमिक इंटेलीजेंस यूनिट का कहना है कि कोरोना वायरस के फैलने के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था जी-20 के दूसरे देशों के मुकाबले बेहतर रहेगी।

कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन घोषित किया। अन्य देशों के मुकाबले भारत में कोरोना का संक्रमण कम रफ्तार से फैला है। इसका बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा है।

दिनभर ऐसा रहा शेयर बाजार का हाल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 625.33 अंक यानी 2.20 फीसदी की बढ़त के साथ 29065.65 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 199.95 अंक यानी 2.41 फीसदी की बढ़त के साथ 8480.95 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2.21 बजे सेंसेक्स 1047.65 अंक की छलांग मारकर 29487.97 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 311.80 अंक बढ़कर 8592.90 के स्तर पर पहुंच गया था।


सोमवार को जोरदार गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार जोरदार गिरावट पर बंद हुआ था। आज सेंसेक्स 1375.27 अंक यानी 4.61 फीसदी की गिरावट के साथ 28440.32 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 370.90 अंक यानी 4.28 फीसदी की गिरावट के साथ 8289.35 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed