फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share market closing in green mark on friday sensex nifty both rose

240 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी बढ़त

Fri, 11 Oct 2019 03:55 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 11 Oct 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
Share market closing in green mark on friday sensex nifty both rose

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 246.68 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के बाद 38,127.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 66.70 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के बाद 11,301.25 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को सिप्ला, इंफोसिस, वेदांता, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोल इंडिया और अडाणी पोर्ट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों में यस बैंक, गेल, आईओसी, एम एंड एम, रिलायंस, जी लिमिटेड, टीसीएस, बजाज फिन्सर्व, ग्रासिम और बीपीसीएल के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो शुक्रवार को ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, फार्मा और पीएसयू बैंक हरे निशान पर बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरे निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 190.72 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के बाद 38,071.12 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 36.75 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के बाद 11,271.30 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 297.55 अंक यानी 0.78 फीसदी की गिरावट के बाद 37,880.40 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 78.75 अंक यानी 0.70 फीसदी की गिरावट के बाद 11,234.55 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed