फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark on friday sensex above 39000

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 39,000 के पार

Fri, 18 Oct 2019 04:13 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 18 Oct 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
share market closing in green mark on friday sensex above 39000

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 246.32 अंक यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के बाद 39,298.38 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 75.50 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के बाद 11,661.85 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को यस बैंक, कोल इंडिया, मारुति, ग्रासिम, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड, बीपीसीएल, एल एंड टी और टाइटन के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें जी लिमिटेड, टाटा मोटर्स, सिप्ला, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, आईओसी और बजाज फिन्सर्व के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

विज्ञापन

रिलायंस के शेयर में इजाफा

रिलायंस का शेयर 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। आज रिलायंस के तिमाही नतीजे भी आने हैं। शुक्रवार को रिलायंस का शेयर 1,404 के स्तर पर खुला और 19.50 अंक यानी 1.40 फीसदी की बढ़त के बाद यह 1,416 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो शुक्रवार को मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, फार्मा, ऑटो, मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी शामिल हैं। 

लाल निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 53.09 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के बाद 38,998.97 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 23.95 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 11,562.40 के स्तर पर खुला था।   

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 453.07 अंक यानी 1.17 फीसदी की बढ़त के बाद 38,052.06 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 122.35 अंक यानी 1.07 फीसदी की बढ़त के बाद 11,586.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed