फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark for continuous five days

लगातार 5वें दिन बाजार में रौनक, अर्थव्यवस्था पर पीएम मोदी के बयान से 10000 के करीब पहुंचा निफ्टी

Tue, 02 Jun 2020 03:56 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 02 Jun 2020 03:56 PM IST
सार

  • आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक सत्र को संबोधित किया, जिसके बाद बाजार को मजबूती मिली।
  • लगातार पांचवे कारोबारी दिन बाजार में बढ़त पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स 1.57 फीसदी की तेजी के साथ 522.01 अंक ऊपर 33825.53 के स्तर पर बंद हुआ। 
  • आज एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। 

विज्ञापन
share market closing in green mark for continuous five days
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

विस्तार

अनलॉक 1.0 में कारोबारी गतिविधियां धीरे-धीरे खोले जाने के विभिन्न देशों की सरकारों के निर्णयों से निवेशकों में आर्थिक पुनरुद्धार को लेकर उम्मीद बंधी है, जिससे आज फिर शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.57 फीसदी की तेजी के साथ 522.01 अंक ऊपर 33825.53 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.56 फीसदी बढ़कर 152.95 अंक ऊपर 9979.10 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन


आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक सत्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि कोरोना संकट में लोगों के जीवन का बचाने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था में भी गति लाना है। अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूत करना सबसे जरूरी है। भारत की अर्थव्यवस्था पटरी पर जरूर लौटेगी। इसके लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है, जिसके बाद बाजार में रौनक देखी गई।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बजाज फिन्सर्व, बजाज फाइनेंस, जी लिमिटेड, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, गेल, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक और पावर ग्रिड के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं कोल इंडिया, मारुति, बीपीसीएल, आईटीसी, डॉक्टर रेड्डी, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और सिप्ला के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, फार्मा, ऑटो, बैंक, आईटी, मीडिया, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और मेटल शामिल हैं।

दिनभर ऐसा रहा शेयर बाजार का हाल
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 125.21 अंक ऊपर 33428.73 के स्तर पर खुला था। साथ ही निफ्टी में भी बढ़त देखी गई। यह 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 54.70 अंक ऊपर 9880.85 के स्तर पर खुला था। 


पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 2.71 फीसदी की तेजी के साथ 879.42 अंक ऊपर 33303.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 2.57 फीसदी बढ़कर 245.85 अंक ऊपर 9826.15 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed