फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Closing Bell: Sensex down 155 points Nifty below

Share Market: भारत-पाकिस्तान में तनातनी के बीच गिरावट के साथ बंद शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर ब

Tue, 06 May 2025 04:09 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 06 May 2025 04:09 PM IST
सार

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को दो दिनों की बढ़त के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 155.77 अंक या 0.19 प्रतिशत गिरकर 80,641.07 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 315.81 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरकर 80,481.03 के स्तर तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
Share Market Closing Bell: Sensex down 155 points Nifty below
शेयर बाजार का हाल बेहाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंकिंग एवं पेट्रोलियम शेयरों में मुनाफावसूली आने और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से निवेशकों की सतर्कता के चलते मंगलवार को शेयर बाजारों में गिरावट देखने  को मिली। सेंसेक्स 156 अंक फिसल गया, जबकि निफ्टी में 82 अंक की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को गिरवाट के साथ खुला सेंसेक्स 155.77 अंक गिरकर 80,641.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 81.55 अंक गिरकर 24,379.60 पर पहुंच गया।  

विज्ञापन


कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को दो दिनों की बढ़त के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 155.77 अंक या 0.19 प्रतिशत गिरकर 80,641.07 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 315.81 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरकर 80,481.03 के स्तर तक पहुंच गया था। एनएसई निफ्टी 81.55 अंक या 0.33 प्रतिशत गिरकर 24,379.60 पर आ गया। विश्लेषकों ने कहा कि नीतिगत दर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व निर्णय और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता पर चिंताओं से पहले बाजार में कारोबारी गतिविधियां सीमित दायरे में रहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IMF: इस साल जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, 2028 में हासिल कर लेगा ये बड़ा मुकाम
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शेयरों में गिरावट
सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और सन फार्मा में सबसे ज्यादा गिरावट आई।


लाभ में रहे ये शेयर
दूसरी तरफ, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले और मारुति के शेयरों में तेजी का रुख रहा। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 294.85 अंक चढ़कर 80,796.84 अंक पर और एनएसई निफ्टी 114.45 अंक बढ़कर 24,461.15 अंक पर बंद हुआ था।

दुनिया के शेयर बाजारों का हाल
एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। दक्षिण कोरियाई और जापानी बाजार छुट्टियों के कारण बंद रहे। यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक दायरे में बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 497.79 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.76 प्रतिशत उछलकर 61.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed