फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Update Today Gift Nifty Positive Opening Stock Market Sensex Latest Updates in Hindi

Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाई छलांग

Thu, 29 May 2025 09:16 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 29 May 2025 09:16 AM IST
सार

इससे पहले 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सूचकांक बुधवार को 239.31 अंक या 0.29 फीसदी गिरकर 81,312.32 अंक पर बंद हुआ था। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 73.75 अंक या 0.30 फीसदी गिरकर 24,752.45 अंक पर पहुंचा था। आइए जानते हैं शेयर बाजार का आज का विस्तृत हाल...

विज्ञापन
Share Market Update Today Gift Nifty Positive Opening Stock Market Sensex Latest Updates in Hindi
Share Market - फोटो : PTI

विस्तार

बीते दिन की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को वापसी की। बाजार खुलते ही निवेशकों के चेहरे खिल उठे। बाजार में हरियाली देख सकारात्मक कारोबारी की उम्मीद बढ़ गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 504.57 अंक उछलकर 81,816.89 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 137.25 अंक चढ़कर 24,889.70 पर पहुंचा।

विज्ञापन


दो दिनों की गिरावट के बाद बाजार में उछाल
इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में दो दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में उछाल आया। अमेरिकी टैरिफ के मोर्चे पर सकारात्मक घटनाक्रमों के बीच एशियाई बाजारों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार गुलजार रहा। इसके अलावा विदेशी फंड के प्रवाह ने इक्विटी बाजारों को ऊपर की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




किसे फायदा-किसे नुकसान?
30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 504.57 अंक उछलकर 81,816.89 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 137.25 अंक चढ़कर 24,889.70 पर पहुंच गया। सेंसेक्स फर्मों में इंफोसिस, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा फायदे में दिखे। अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और नेस्ले पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,662.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे गिरा
अमेरिकी संघीय अदालत की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक पारस्परिक टैरिफ आदेश को रोकने करने के बाद अमेरिकी मुद्रा में मजबूती आने से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 7 पैसे गिरकर 85.45 पर आ गया। इससे वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं के समाप्त होने की उम्मीद बढ़ गई है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू इकाई 85.56 पर खुली और शुरुआती सौदों में डॉलर के मुकाबले 85.45 पर कारोबार करने के लिए कुछ बढ़त हासिल की, जो पिछले बंद से 7 पैसे कम है। बुधवार को स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 2 पैसे बढ़कर 85.38 पर बंद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed