फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Shanghai Composite dives nearly 8 percent as China markets reopen

कोरोना वायरस से चीन में हाहाकार, करीब आठ फीसदी गिरा शंघाई स्टॉक एक्सचेंज

Mon, 03 Feb 2020 03:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 03 Feb 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
Shanghai Composite dives nearly 8 percent as China markets reopen

कोरोना वायरस का आतंक इस कदर छा गया है कि चीन में बाजार पर इसका गंभीर असर देखने को मिला। सोमवार को शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में 2015 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट आई। शंघाई शेयर बाजार सोमवार को लगभग आठ फीसदी गिरकर बंद हुआ। यह पिछले पांच साल की अवधि में सबसे बड़ी गिरावट है। 

विज्ञापन

कोरोना वायरस है गिरावट की प्रमुख वजह

बाजार में गिरावट की प्रमुख वजह कोरोना वायरस है। शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 229.92 अंक यानी 7.72 फीसदी गिरा, जिसके बाद यह 2,746.61 अंक पर पहुंच गया। साथ ही शेनझेन कम्पोजिट इंडेक्स 8.41 फीसदी यानी 147.81 अंक गिरा, जिसके बाद यह 1,609 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक हुई 360 से ज्यादा लोगों की मौत

कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 360 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सरकार ने चीन के कोरोना वायरस प्रभावित हुबेई प्रांत से बाहरी लोगों को दूर रहने को कहा है और वहां आने जाने वालों से अपील की है कि अगर बहुत जरूरी न हो तो हुबेई न जाएं। जानलेवा कोरोना वायरस ने अमेरिका को भी चीन के करीब ला खड़ा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने चीन को इस वायरस से निपटने के लिए हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है। हालांकि चीन का दावा है कि वह इस खतरे से निपटने में पूरी तरह सक्षम है।

WHO ने की यह घोषणा

इस वायरस को लेकर हर किसी के मन में डर की स्थिति बनी हुई है। ऐसी स्थिति में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO- World Health Organisation) ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी (Global Health Emergency) घोषित कर दी है। कोरोनावायरस एक ऐसा वायरस है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया तेजी से आ रही है। इसका पूरा नाम है 2019 नोवेल कोरोनावायरस (2019-nCoV)। ये नए प्रकार का वायरस है जिसे सबसे पहले चीन के वुहान, हुबेई प्रांत में पाया गया। पहले कभी इस वायरस की पहचान नहीं की गई थी। इसलिए इसे नोवेल नाम दिया गया है।

क्या हैं नोवेल कोरोनावायरस से संक्रमण के शुरुआती लक्षण?

अब तक जो लक्षण इस वारयस से संक्रमित मरीजों में पाए गए हैं, वे हैं - तेज बुखार, जुकाम और सांस लेने में दिक्कत।

कैसे फैलता है ये वायरस?

अब तक इस बारे में भी पुख्ता कुछ कहा नहीं गया है। लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इसकी शुरुआत तो जानवरों से हुई। लेकिन अब इसका संक्रमण इंसानों से इंसानों में भी फैल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमित व्यक्ति के छींकने, खांसने से भी ये संक्रमण स्वस्थ व्यक्ति में फैल सकता है। ठीक वैसे ही जैसे इंफ्लूएंजा फैलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed