फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 530 points before exit poll results, bajaj finance up by six percent

शेयर बाजार में एग्जिट पोल से पहले दिखा बड़ा उछाल, सेंसेक्स में 530 अंकों से ज्यादा की बढ़ोतरी

Fri, 17 May 2019 04:05 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 17 May 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
sensex up by 530 points before exit poll results, bajaj finance up by six percent
sensex

शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारी लिवाली देखने को मिली। सेंसेक्स में जहां 530 अंकों से ज्यादा का उछाल देखने को मिला, वहीं निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ। एग्जिट पोल से पहले मार्केट में तेजी बहुत कुछ कह रही है।

विज्ञापन


सेंसेक्स 537.29 अंक चढ़कर 37,930.77 पर और निफ्टी 150.05 अंकों की तेजी के साथ 11407.15 पर बंद हुआ है। पिछले दो महीनों में सेंसेक्स और निफ्टी के लिए यह सबसे अच्छा हफ्ता है।

विज्ञापन

एग्जिट पोल से पहले दिखा असर

बाजार में एग्जिट पोल के नतीजे आने से पहले सकारात्मक असर देखने को मिला। रविवार को एग्जिट पोल के नतीजे आएंगे। बाजार को उम्मीद है कि इन नतीजों में एनडीए को बढ़त मिलेगी। इसकी वजह से शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। हालांकि बाजार का मानना है कि किसी भी पार्टी को अपनी तरफ से पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बजाज फाइनेंस के नतीजे

बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी देखने को मिली। जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 8% और बजाज फाइनेंस के शेयर में 6% तेजी आई। सेंसेक्स के 30 में से 23 और निफ्टी के 50 में से 36 शेयर फायदे में रहे। प्राइवेट बैंकों, फाइनेंशियल, ऑटो और रिएलिटी सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई।


आईटी और फार्मा शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। मार्च 2019 तिमाही के नतीजे आने के बाद बजाज ऑटो में जमकर खरीदारी हुई। कंपनी के शेयर 4 फीसदी चढ़कर 3149.95 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। पिछले 4 साल में यह सबसे बड़ी तेजी है।

एफएमसीजी शेयरों में भी जोरदार एक्शन देखने को मिला। टाटा ग्लोबल और एचयूएल ने इस तेजी की अगुवाई की। हालांकि फार्मा शेयरों में 29 अप्रैल से हो रही बिकवाली आज भी जारी रही। निफ्टी का फार्मा इंडेक्स 3 हफ्ते में 11 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। पिछले 5 दिनों में अरोविंदो फार्मा, कैडिला हेल्थ और स्ट्राइड्स फार्मा 11-15 फीसदी तक टूट गए है।

दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.08 फीसदी ऊछलकर 14310 के करीब बंद हुआ है। वहीं स्मॉल कैप इंडेक्स 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 13890 के करीब बंद हुआ है। तेल-गैस शेयरों में भी आज बढ़त देखने को मिला। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

चांदी 625 रुपये हुई सस्ती, सोना 160 रुपया कमजोर

कमजोर वैश्विक संकेतों और आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से शुक्रवार को सोना 160 गिरकर 33,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर रहा। वहीं, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग में कमी के कारण चांदी भी 625 रुपये कमजोर होकर 37,625 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रही।



कारोबारियों का कहना है कि विदेश में कमजोर रुख के कारण भाव में गिरावट रही, जबकि स्थानीय ज्वैलर्स द्वारा मांग घटने से भी सराफा कीमतों पर असर पड़ा। न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,286.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी भी गिरकर 14.58 डॉलर प्रति औंस रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed